फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: रोहटा में घर के बाहर खड़े युवक पर तमंचे से फायरिंग, हालत गंभीर

Tue, 07 May 2024 10:50 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
हमले में घायल हुआ युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ के रोहटा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने एक युवक पर तमंचे से फायरिंग कर जानलेवा हमला किया। युवक के सिर में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

बाइक पर सवार होकर आए हमलावर खुद को घिरा देख मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने घायल युवक को मेरठ एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।

विज्ञापन


बता दें कि गांव पूठ खास निवासी सागर(19) पुत्र सैनू गिरी सोमवार रात नो बजे अपने घर में मौजूद था। इस बीच उसके मोबाइल पर एक कॉल आई और वह फोन पर बात करता हुआ अपने घर के दरवाजे पर पहुंच गया।

 

Trending Videos
विज्ञापन

कुछ ही देर बाद बाइक पर सवार दो युवक उसके घर के गेट पर पहुंचे और बाइक खड़ी कर ली।  एक युवक सागर से बात करने लगा और एक व्यक्ति ने बाइक को स्टार्ट रखा।
 
इसी बीच बातचीत कर रहे युवक ने सागर के सर पर तमंचे से गोली चला दी। गोली लगने से सागर गंभीर रूप से घायल हो गया और जमीन पर जा गिरा। बाइक सवार हमलावर मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल सागर को मेरठ बाईपास स्थित रीता अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर घायल सागर का उपचार चल रहा है।
 
घटना के संबंध में घायल सागर के पिता की ओर से रोहटा थाने में गांव अमानुलाहपुर निवासी दो युवकों  के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है। हालांकि अभी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें