फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: ग्राम प्रधान के घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग, कमरे में छिपकर पत्नी-बेटे संग बचाई जान

Fri, 13 Jun 2025 03:29 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के अघेड़ा गांव में ग्राम प्रधान पुष्पेंद्र सिवाच के घर में घुसकर कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी। प्रधान ने पत्नी और बेटे को कमरे में बंद कर जान बचाई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र स्थित अघेड़ा गांव में शुक्रवार दोपहर को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब हथियारबंद एक दर्जन से अधिक लोग ग्राम प्रधान पुष्पेंद्र सिवाच के घर में घुस आए और पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी। हमले के दौरान ग्राम प्रधान ने किसी तरह अपनी पत्नी कोमल और बेटे अभिषेक को साथ लेकर कमरे में छिपकर जान बचाई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, यह हमला एक दिन पहले अघेड़ा और मोदीनगर के पतला निवाड़ी गांव के कुछ लोगों के बीच हुए विवाद की रंजिश में किया गया। बीती रात गांव निवासी रीगल, अमन, हर्ष, गोलू और अरुण का निवाड़ी के कुछ युवकों से झगड़ा हुआ था। शुक्रवार को उसी विवाद को सुलझाने के बहाने संजय चौधरी नामक युवक ग्राम प्रधान पुष्पेंद्र सिवाच के पास पहुंचा और समझौते का प्रस्ताव रखा।

मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

लेकिन संजय और उसके साथियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड देखते हुए ग्राम प्रधान ने हस्तक्षेप से इनकार कर दिया। इसी बात से नाराज होकर संजय कुछ ही देर में अपने बेटे अमन और हर्ष, गोलू, अरुण, प्रमोद सहित करीब 12 लोगों को लेकर प्रधान के घर पहुंच गया और पथराव व मारपीट करने लगे।

आरोप है कि संजय ने प्रधान के बेटे अभिषेक पर पिस्टल तान दी और फायर किया, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। हालात बिगड़ते देख पुष्पेंद्र ने अपने परिवार को कमरे में बंद कर लिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मुख्य गेट पर भी फायरिंग करके फरार हो गए।

यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 13 जून को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एक खाली कारतूस बरामद किया। पीड़ित प्रधान ने छह लोगों को नामजद करते हुए एक दर्जन से अधिक अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है। एसपी ग्रामीण अंतरिक्ष जैन ने बताया कि मामले में गंभीरता से जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें