फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: फलवदा के महलका गांव में शिव मंदिर में आगजनी, शरारती तत्वों पर साजिश का शक

Fri, 09 Jan 2026 04:27 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के फलवदा थाना क्षेत्र के महलका गांव में शिव मंदिर में आग लगाए जाने से हड़कंप मच गया। आग से मंदिर का द्वार जल गया। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

विज्ञापन
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मेरठ के फलवदा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव महलका में शरारती तत्वों ने शिव मंदिर में आग लगा दी। इस घटना से गांव में तनाव और आक्रोश का माहौल बन गया।

विज्ञापन


मंदिर का द्वार जला, सुबह पूजा के समय लगी जानकारी
आग लगने की जानकारी उस समय हुई, जब गांव की महिलाएं पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचीं। उन्होंने मंदिर के द्वार को जला हुआ देखा, जिसके बाद गांव में यह सूचना आग की तरह फैल गई।

यह भी पढ़ें: दलित महिला की हत्या: कपसाड़ में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात, अपहृत बेटी की बरामदगी की मांग, कई नेता पहुंचे
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों में आक्रोश, बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्र
घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु मंदिर परिसर में एकत्र हो गए। लोगों में शरारती तत्वों के खिलाफ भारी रोष देखा गया।

पुलिस और क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे
सूचना मिलते ही थाना पुलिस और क्षेत्राधिकारी पंकज लवानिया मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए भीड़ को शांत कराया। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर शरारती तत्वों की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें