फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Weather Update: बर्फीली हवाओं का कहर जारी, हफ्तेभर तक शीतलहर से राहत के आसार नहीं

Fri, 09 Jan 2026 10:54 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत मैदानी इलाकों में शीतलहर और बर्फीली हवाओं का दौर जारी है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले एक सप्ताह तक ठंड से राहत मिलने की संभावना कम है, गलन और सर्द हवाएं परेशानी बढ़ाएंगी।

विज्ञापन
मेरठ में सर्दी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत मैदानी इलाकों में शीतलहर और सर्द हवाओं का दौर लगातार जारी है। कड़ाके की ठंड ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। सुबह और शाम चल रही बर्फीली हवाओं ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया है। हालांकि दिन में धूप निकलने से तापमान में हल्की बढ़ोतरी जरूर हुई, लेकिन रात की ठंड अभी भी बरकरार है। आने वाले एक सप्ताह तक ठंड से राहत मिलने की संभावना कम है।

विज्ञापन


गलन और हाड़ कंपा देने वाली सर्दी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। दिसंबर के बाद जनवरी माह में भी ठंड का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा। जनवरी के पहले सप्ताह में जहां दिन का तापमान सामान्य से नीचे बना रहा, वहीं दूसरे सप्ताह में भी शीतलहर का असर जारी है। 

यह भी पढ़ें: कपसाड़ कांड लखनऊ तक गूंजा: मां की हत्या और बेटी के अपहरण मामले में आज गांव पहुंच सकते हैं चंद्रशेखर आजाद
विज्ञापन



ठंडी हवाओं और गलन के कारण हाथ-पैर सुन्न हो रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि घर के अंदर भी ठंड से पूरी राहत नहीं मिल पा रही है। बृहस्पतिवार की सुबह कोहरा जंगल और खुले क्षेत्रों तक ही सीमित रहा, लेकिन मौसम सर्द बना रहा। 
विज्ञापन


तेज हवाओं ने ठंड की तीखापन और बढ़ा दिया। खुले में निकलना मुश्किल हो गया है। बुजुर्गों और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। ठंड के चलते बाजारों में भी रौनक कम नजर आ रही है।

भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान, मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम. शमीम के अनुसार इस समय कोल्ड वेव की तीव्रता अधिक है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें