फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: शास्त्री नगर में मकान में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचा अंदर फंसा परिवार

Sun, 05 Mar 2023 07:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में शास्त्री नगर में रविवार शाम को एक मकान में भीषण आग लग गई। बताया गया कि एक परिवार अभी घर के अंदर ही फंसा हुआ है। हालांकि सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची है पुलिस ने परिवार को सुरक्षित निकाला।
विज्ञापन
fire in godown - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के रविवार शाम को एक मकान में भीषण आग लग गई। आग लगते ही मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची है। आग बुझाने का प्रयास किया। बताया गया कि घर के अंदर परिवार भी फंसा था। समय रहते पुलिस ने फायर ब्रिगेड की टीम के साथ परिवार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

मेडिकल थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर के ब्लॉक निवासी विकास गुप्ता के मकान में रविवार शाम को से सर्किट होने से आग लग गई। आग लगने से घर में मौजूद लोगों में  हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

घर में रखे भूसे में आप पहुंचने से पूरे घर में दुआ ही दुआ हो गया। जिस कारण  परिवार के लोग घर के अंदर ही कैद हो गए। राजस्थान में मिलने के कारण  परिवार के लोगों में चीख पुकार मच गई।

आसपास के लोगों ने  किसी तरह परिवार के लोगों को बाहर निकाला और थाना पुलिस समेत दमकल विभाग को आग की सूचना दी।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की है गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। हालांकि हजारों रुपए का नुकसान बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें