हाजी याकूब कुरैशी व बेटा इमरान
- फोटो : अमर उजाला
जेल में बंद हाजी याकूब कुरैशी के दोनों बेटों को जेल से जमानत पर रिहा कर दिया गया। शुक्रवार को जेल सेफिरोज और शनिवार शाम को बलरामपुर जेल से इमरान कुरैशी रिहा हो गए। बताया गया कि दोनों भाई कल लखनऊ में थे। इमरान के ससुराल वाले पैरवी करने में लगे थे। रविवार को इमरान व फिरोज दिल्ली पहुंचे।
अवैध मीट फैक्टरी संचालन और गैंगस्टर के मामले में जेल में बंद पूर्व मंत्री हाजी याकूब के बड़े बेटे इमरान कुरैशी रविवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। कुछ दिन पहले कोर्ट से दोनों भाइयों की जमानत हो गई थी।
यह भी पढ़ें: Meerut: भूखी-प्यासी हूं, यहीं दम तोड़ दूंगी..., फूट-फूटकर रोई नेहा दीवान, सात घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा
पुलिस के मुताबिक सात जनवरी को याकूब कुरैशी और उनके बेटे इमरान को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था। शनिवार को इमरान कुरैशी को रिहा कर दिया गया।
अवैध मीट फैक्टरी के मामले में पूर्व मंत्री हाजी याकूब समेत उनके परिवार पर खरखौदा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस ने याकूब के परिवार पर गैंगस्टर का भी मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस ने फिरोज, इमरान और हाजी याकूब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
चौधरी चरण सिंह जिला कारागार से तीनों को यूपी के दूसरे जनपदों की जेलों में भेजा गया था। इमरान कुरैशी की जमानत कुछ दिन पहले हो गई थी। पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के अधिवक्ता हरिओम शर्मा ने बताया कि इमरान कुरैशी व छोटे बेटे फिरोज कुरैशी को दिल्ली रिश्तेदारी में रुक गए हैं। इमरान कुरैशी ने मीडिया से बात करने से फिलहाल मना कर दिया।