फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: नाबालिग खिलाड़ी को महिला कोच ने स्टेडियम में लोहे की रॉड से पीटा, बोली- हां मैंने पीटा है

Thu, 30 Mar 2023 04:59 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

उत्तर प्रदेश के शामली जिले के रहने वाले खिलाड़ी को मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम में कोच द्वारा लोहे की रोड से पीटा गया। वहीं पूरे मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसमें कोच ने नाबालिग छात्र को पीटने के बात स्वीकार की है। 
विज्ञापन
मार का निशान दिखाता खिलाड़ृृृी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम में शूटिंग का अभ्यास करने वाले 14 साल के नाबालिग खिलाड़ी ने महिला कोच पर धार्मिक उत्पीड़न और लोहे की रॉड से पीटने का आरोप लगाया। उसने एसएसपी ऑफिस में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।

मूलरूप से शामली के कैराना थानाक्षेत्र के पठेड़ गांव निवासी विशाल पाल सिविल लाइन क्षेत्र के पुरानी मोहनपुरी में रहता है। वह पढ़ाई के साथ कैलाश प्रकाश स्टेडियम में शूटिंग रेंज में प्रैक्टिस भी करता है। विशाल का आरोप है कि शूटिंग रेंज की कोच अफसरा चौधरी उसका उत्पीड़न करती है। कुछ दिन पहले उसने निजी एयर पिस्टल खरीदी थी, जिसे लेकर कोच ने नाराजगी जताई थी।

विज्ञापन


आरोप है कि 27 मार्च को शूटिंग रेंज में कोच ने उसको लोहे की रॉड से पीटा और फिर स्टेडियम से भगा दिया। खिलाड़ी ने बताया कि महिला कोच हर महीने 1500 रुपये लेती थी। निजी एयर पिस्टल लेने से वह उसके साथ दुर्व्यवहार करने लगी।

यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: विक्की त्यागी के दोनों बेटों समेत चार पर गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज, अक्षित त्यागी को बनाया

बुधवार को विशाल अपने दोस्त के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचा जहां सीओ किठौर रूपाली राय चौधरी को शिकायती पत्र दे दिया। जिसमें महिला कोच पर धार्मिक उत्पीड़न और लोहे की रॉड से पीटने का आरोप लगाया है। उसने चोट के निशान भी दिखाए। सीओ ने मामले की जांच इंस्पेक्टर सिविल लाइन से करने की बात कही।

बुधवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी योगेंद्र पाल सिंह के सामने महिला कोच अफसरा चौधरी कह रही है कि हां मैंने खिलाड़ी को पीटा है। योगेंद्र बोले, तुमने पीटा है। जिस पर कोच ने कहा, हां मैंने पीटा है। वह मेरे साथ बदतमीजी कर रहा था। कोच से बदतमीजी करेगा तो पिटेगा ही। चार-पांच दिन पहले ही विशाल एक लड़के को लेकर आया था। कह रहा था कि आजकल कोच बात नहीं करतीं। वह मेरे बारे में अपशब्द कह रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें