फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: बाइकों की टक्कर से हुआ विवाद, पिता-पुत्र की जमकर धुनाई, गांव में दो समुदायों के बीच तनाव

Sat, 15 Apr 2023 10:21 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : दो बाइकों की टक्कर होने से विवाद हो गया। विशेष समुदाय के लोगों ने पिता-पुत्र की जमकर धुनाई की। इसके बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
थाने में हंगामा करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जनपद के रोहटा गांव में आमने-सामने आ रही दो बाइकों में टक्कर होने के बाद दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान जमकर मारपीट हुई। वहीं बीच-बचाव में आए लोगों को भी विशेष समुदाय के लोगों ने घेरकर पीटा। वहीं, गांव में तनाव व्याप्त हो गया। 

विज्ञापन


इसके बाद एक समुदाय के लोगों ने रोहटा थाने पहुंचकर पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश जारी है। 

बताया गया कि गांव बुड्ढ़ा निवासी वीरेंद्र सिंह अपने पुत्र सचिन के साथ बाइक पर सवार होकर गांव रोहटा बाजार में सब्जी खरीदने आए थे। जब वह शनिवार की रात आठ बजे सब्जी लेकर रोहटा मुख्य बाजार से अपने गांव की ओर चले तो तालाब के पास सामने से बाइक पर आ रहे विशेष समुदाय के दो युवकों आसमोहम्मद व यासीन से उनकी बाइक टकरा गई। इसको लेकर दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: विशु हत्याकांड: 18 अप्रैल को होगी 36 बिरादरी की महापंचायत, पिस्टल छीनकर भाग रहा बदमाश मुठभेड़ में घायल, अरेस्ट

विज्ञापन

इसके बाद गांव रोहटा के विशेष समुदाय के परिवार के लोग भी वहां पर पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने पिता-पुत्र की जमकर धुनाई करते हुए बंधक बना लिया। जैसे ही राहगीरों ने उन्हें छुड़ाने का प्रयास किया तो उनके साथ भी मारपीट कर दी गई। आरोप है कि विशेष समुदाय के लोगों ने गांव रोहटा निवासी विजय कुमार, अनिल, सुनील आदि के साथ भी जमकर मारपीट की। इससे दो समुदायों में तनाव व्याप्त हो गया। 

उधर, एक समुदाय के लोग पीड़ितों को लेकर रोहटा चौकी पर पहुंचे लेकिन, वहां पर कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद गांव बुड्ढ़ा व रोहटा के ग्रामीण भारी संख्या में थाने पर पहुंचे और हंगामा कर दिया। इस दौरान उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें: Shamli Murder Case: नहीं कांपे मां के हाथ, मासूम बेटे को दी दर्दनाक मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

वहीं, पुलिस ने आरोपियों के घरों में दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अन्य पांच नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी रविंद्र सिंह का कहना है कि घायलों का उपचार कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पीड़ितों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा। फिलहाल गांव में शांति है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें