फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ : मुकदमे से गुस्साए किसानों ने दिल्ली रोड पर जाम लगाकर थाने में डाला डेरा, ये है मांग

Sat, 24 Jul 2021 02:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

घटना से गुस्साए भारतीय किसान यूनियन के नेता विजयपाल घोपला और एडवोकेट गौरव चौधरी शनिवार को दर्जनों ट्रैक्टर ट्रॉलियों में सवार सैकड़ों किसानों की भीड़ लेकर परतापुर थाने पहुंचे। किसानों ने ग्रामीणों के ऊपर दर्ज हुए मुकदमे का विरोध करते हुए परतापुर थाने में धरना दे दिया।
विज्ञापन
थाने में धरनारत किसान - फोटो : Amar Ujala Meerut
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के परतापुर में दो दिन पहले परतापुर क्षेत्र में के दो गांवों में विद्युत विभाग द्वारा छापेमारी करते हुए तीन दर्जन से अधिक ग्रामीणों पर दर्ज कराए गए मुकदमे को लेकर भाकियू में आक्रोश है। शनिवार को भाकियू नेताओं के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने दिल्ली रोड पर जाम लगाते हुए परतापुर थाने में धरना दे दिया। किसान नेताओं ने ग्रामीणों पर दर्ज हुए मुकदमे को वापस लिए जाने की मांग उठाई है।

विज्ञापन


बताते दें कि दो दिन पहले विद्युत विभाग की टीम ने परतापुर के कंचनपुर घोपला और जैनपुर गांव में पांच थानों की पुलिस के साथ छापा मारा था। इस दौरान विद्युत विभाग की टीम ने कई घरों में बिजली चोरी पकड़ते हुए बकाया बिल का भुगतान ना करने वालों को भी चिन्हित किया था।

इसी के साथ 41 लोगों के खिलाफ परतापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इनमें से अधिकांश किसान भारतीय किसान यूनियन के समर्थक थे।

विज्ञापन

घटना से गुस्साए भारतीय किसान यूनियन के नेता विजयपाल घोपला और एडवोकेट गौरव चौधरी शनिवार को दर्जनों ट्रैक्टर ट्रॉलियों में सवार सैकड़ों किसानों की भीड़ लेकर परतापुर थाने पहुंचे। किसानों ने ग्रामीणों के ऊपर दर्ज हुए मुकदमे का विरोध करते हुए परतापुर थाने में धरना दे दिया।

इसी के साथ दिल्ली रोड पर आड़ी-टेढ़ी ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ी करते हुए किसान जाम लगा कर बैठ गए। मामले की जानकारी मिलने पर एसीएम ब्रह्मपुरी संदीप श्रीवास्तव और सीओ अमित राय धरनारत किसानों के बीच पहुंचे। जहां अधिकारियों ने किसानों को समझाने की कोशिश की। मगर किसान नेताओं ने ग्रामीणों पर दर्ज हुए मुकदमे वापस ना देने तक वहीं डटे रहने का ऐलान कर दिया।

किसान नेता विजयपाल घोपला ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने लाखों किसानों का गन्ने का भुगतान अब तक नहीं किया है। वहीं एमडीए से मुआवजे की मांग को लेकर सैकड़ों किसान परतापुर क्षेत्र में पांच साल से धरना दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन किसानों के गन्ने का भुगतान और मुआवजा तत्काल दिला दे तो किसान भी अपना बिजली का बकाया बिल जमा कर देंगे। इस दौरान किसानों और अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। दोपहर बाद तक किसान दिल्ली रोड पर जाम लगाए बैठे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें