फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: किसान और व्यापारी आज करेंगे मेडा का घेराव, कार्यालय में पशुओं को बांधेंगे

Thu, 14 Sep 2023 10:57 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में मेडा के खिलाफ धरने पर बैठे किसानों और व्यापारियों ने आज डाबका में महापंचायत का एलान किया है। आज महापंचायत में भाकियू नेता राकेश टिकैत भी पहुंचेंगे। किसान पैदल मार्च कर कार्यालय का घेराव करेंगे।
विज्ञापन
मेरठ विकास प्राधिकरण कार्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंकरखेड़ा हाईवे पर मेरठ विकास प्राधिकरण के खिलाफ 20 दिन से धरने पर बैठे किसानों और व्यापारियों ने आज डाबका में  महापंचायत का ऐलान किया है, जिसमें हजारों लोगों के पहुंचने की संभावना है। इसमें भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत भी पहुंचेंगे। प्रशासनिक अधिकारियों के धरनास्थल पर नहीं पहुंचने पर पैदल मार्च निकालकर मेरठ विकास प्राधिकरण का घेराव किया जाएगा। 

विज्ञापन


मेरठ मजदूर उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में आज नेशनल हाईवे 58 पर डाबका गांव के निकट महापंचायत को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है। समिति के अध्यक्ष मनु चौधरी ने बताया कि महापंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, मेरठ व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के लोकेश अग्रवाल, अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के संयोजक रामअवतार पलसानिया व परमेश्वर कलसानिया भी मुख्य वक्ता के रूप में रहेंगे। मशहूर रागिनी गायक सुरेश हरडोल टीम के साथ देशभक्ति की रागिनी प्रस्तुत करेंगे। किसानों के लिए दोपहर के भोजन की भी व्यवस्था की गई है।

यह भी पढ़ें: विकास की बात: पर्यटन के नक्शे पर 30 करोड़ से चमकेगा शुकतीर्थ, मुख्य मार्गों पर दिखेंगी प्राचीन कला कृतियां

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि 14 सितंबर की महापंचायत में यदि किसानों और व्यापारियों की समस्याओं का कोई समाधान नहीं निकला तो महापंचायत में मौजूद दस हजार लोग पैदल ही जिलाधिकारी कार्यालय के लिए कूच करेंगे। इसके बाद मेरठ विकास प्राधिकरण के कार्यालय पर धरना देकर भोजन बनाने के लिए कढ़ाई चढ़ा देंगे। 

मेडा के कार्यालय में पशुओं को बांधेंगे
किसान मजदूर उत्थान सेवा समिति के अध्यक्ष मनु चौधरी ने बताया कि यदि किसानों और व्यापारियों की सुनवाई नहीं होती है तो सभी किसान मेडा कार्यालय में अपने पशुओं को बांधेंगे। किसान व व्यापारी तब तक नहीं मानेंगे, जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती।

महापंचायत के लिए संपर्क किया
महापंचायत की तैयारी को लेकर बुधवार को जिला अध्यक्ष अनुराग, पश्चिमी उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री राजकुमार करनावल, मंडल सचिव मोनू ढिंढाला, महबूब सोलाना आदि ने अपने-अपने क्षेत्रों में बैठक कर अधिक से अधिक संख्या में लोगों से पंचायत में पहुंचने का आह्वान किया। उधर, ढिंढाल गांव में भी बैठक हुई। महबूब सोलाना ने धरनास्थल पर पहुंचकर तैयारी पूरी कराई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें