फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: हस्तिनापुर में होटल में हंगामा, विवाहित महिला के साथ मिले युवक की पिटाई, परिजनों ने बाइक फूंकी

Sat, 20 Jun 2026 02:59 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के हस्तिनापुर में एक होटल में विवाहित महिला के साथ युवक मिलने की सूचना पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। युवक की पिटाई की गई और उसकी बाइक में आग लगा दी गई। पुलिस महिला को थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
होटल में प्रेमी संग मिली विवाहिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हस्तिनापुर कस्बे के गणेशपुर मार्ग स्थित एक होटल में शनिवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक विवाहित महिला के वहां मौजूद होने की जानकारी उसके परिजनों को मिल गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और होटल परिसर में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान महिला के साथ मौजूद युवक की पिटाई कर दी गई और उसकी मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन


होटल परिसर में मचा हड़कंप
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना की जानकारी फैलते ही होटल के बाहर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। देखते ही देखते मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आक्रोशित परिजनों ने युवक को घेर लिया और उसके साथ मारपीट की। बताया गया कि युवक की मोटरसाइकिल को भी आग लगा दी गई, जिससे वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गया।

यह भी पढ़ें: Mission 2027: मेरठ दक्षिण में दावेदारों की भरमार, इस सीट पर फंसा पेंच, लखनऊ में बढ़ती लॉबिंग ने गरमाया माहौल

विज्ञापन

पुलिस पहुंची तो युवक हुआ फरार
घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले ही युवक वहां से फरार हो गया। वहीं महिला को सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस अपने साथ थाने ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत दिए जाने की पुष्टि नहीं हुई थी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

होटलों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में संचालित कुछ होटलों की कार्यप्रणाली और वैधता पर सवाल उठाए हैं। नागरिकों का कहना है कि कुछ प्रतिष्ठानों में नियमों की अनदेखी की जा रही है, जिससे सामाजिक माहौल प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसे होटलों की जांच कराने और आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

शैक्षणिक संस्थानों के पास संचालन पर आपत्ति
क्षेत्रवासियों का कहना है कि जिन स्थानों के आसपास शिक्षण संस्थान स्थित हैं, वहां इस प्रकार के प्रतिष्ठानों के संचालन की भी जांच होनी चाहिए। लोगों ने प्रशासन से पूरे मामले में गंभीरता से कदम उठाने की मांग की है।

क्या बोले क्षेत्राधिकारी
मवाना के क्षेत्राधिकारी पंकज लवानिया ने कहा कि मामले की जानकारी प्राप्त की जा रही है। थाना प्रभारी से रिपोर्ट ली जाएगी और आवश्यकतानुसार आगे की कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें