फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मेरठ में फर्जी पुलिस चौकी का खुलासा, फर्जी CO, दरोगा और कांस्टेबल गिरफ्तार, पुलिस जांच शुरू

Sat, 01 Aug 2026 01:51 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में फर्जी पुलिस चौकी चलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां फर्जी सीओ, दरोगा और कांस्टेबल बनकर लोगों पर रौब झाड़ रहे थे आरोपी। पुलिस ने गिरोह के कई सदस्यों को पकड़कर पूछताछ शुरू की, पूरे नेटवर्क की जांच जारी।
विज्ञापन
टीडीपी नेता ने की महिला से अभद्रता और मारपीट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ पुलिस ने मोहकमपुर क्षेत्र में संचालित एक कथित फर्जी पुलिस चौकी का भंडाफोड़ किया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार्रवाई के दौरान खुद को पुलिस अधिकारी बताने वाले फर्जी सीओ, दरोगा और कांस्टेबल समेत कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी पुलिस की वर्दी और पद का इस्तेमाल कर लोगों पर रौब जमाते थे।

विज्ञापन


कथित मीडियाकर्मियों की भूमिका भी जांच के दायरे में
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, पकड़े गए लोगों में कुछ कथित मीडियाकर्मी भी शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि गिरोह कब से सक्रिय था, उसका उद्देश्य क्या था और क्या लोगों से अवैध वसूली या अन्य धोखाधड़ी की घटनाओं को अंजाम दिया गया।

विज्ञापन

दोपहर 3 बजे होगी पुलिस की प्रेसवार्ता
मामले को लेकर मेरठ पुलिस दोपहर 3 बजे प्रेसवार्ता करेगी। माना जा रहा है कि इसमें आरोपियों की पहचान, बरामदगी, फर्जी चौकी के संचालन का तरीका और पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों का खुलासा किया जाएगा। प्रेसवार्ता के बाद मामले की आधिकारिक जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

पुलिस कर रही नेटवर्क की जांच
पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि फर्जी चौकी कब से संचालित की जा रही थी, कितने लोग इस गिरोह से जुड़े थे और क्या किसी से अवैध वसूली या धोखाधड़ी भी की गई। गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

कई अहम खुलासों की उम्मीद
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले में कई और अहम खुलासे होने की संभावना है। पुलिस पूरे प्रकरण की गहन जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें