महिला से कहा गया कि अगर वह दो लाख रुपये नहीं देगी तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया जाएगा। डर के मारे महिला ने 30 हजार रुपये मौके पर दे दिए।
इसके बाद आरोपियों ने बाकी रकम के लिए दिनेश नामक युवक को भेजा। संगीता ने हिम्मत दिखाते हुए पुलिस को सूचना दी। टीपी नगर पुलिस ने घेराबंदी कर दिनेश और सावित्री को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों के पास से पीड़िता से वसूली गए 3800 रुपये भी बरामद किए गए हैं। पुलिस अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है।