फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: बिल्डर से मांगी 50 लाख की रंगदारी, फायरिंग करने का भी आरोप; ऊधम सिंह समेत पांच पर रिपोर्ट दर्ज

Thu, 05 Nov 2026 12:35 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

पल्लवपुरम के विवेक विहार निवासी बिल्डर अंकुर शर्मा का सदर में ऑफिस है। उनका आरोप है कि ऊधम सिंह गैंग का सदस्य बताकर इलाम उल्लाह ने रंगदारी मांगी। ऊधम सिंह समेत अन्य पर फायरिंग करने का भी आरोप है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिल्डर अंकुर शर्मा से गैंगस्टर ऊधम सिंह के नाम पर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। बिल्डर का आरोप है कि खुद को ऊधम सिंह गैंग का सदस्य बताने वाले इनाम उल्लाह ने पहले उसे व्यापार बंद करने के लिए धमकाया और फिर ऊधम सिंह के नाम पर 50 लाख रुपये मांगे। रुपये नहीं देने पर ऊधम सिंह व इनाम उल्लाह पर बिल्डर की कार पर पिस्टल से फायरिंग करने का भी आरोप है। बिल्डर की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार को ऊधम सिंह, इनाम उल्लाह व तीन अज्ञात पर रंगदारी मांगने व जानलेवा हमले की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

पल्लवपुरम के विवेक विहार निवासी बिल्डर अंकुर शर्मा ने सोमवार को सदर बाजार थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उनका सदर बाजार में ऑफिस है। उन्होंने जुलाई 2026 में जली कोठी में निर्माण कार्य कर अपना व्यवसाय शुरू किया था। बिल्डर के अनुसार, जली कोठी निवासी इनाम उल्लाह ने कई बार निर्माण कार्य और व्यापार रुकवाने का प्रयास किया था। वह खुद को ऊधम सिंह गैंग का सदस्य बताता है। आरोप है कि इनाम उल्लाह ने ऊधम सिंह के नाम पर उनसे 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। शुरुआत में उन्होंने उसकी बात को गंभीरता से नहीं लिया।
 

बिल्डर के अनुसार, सात सितंबर की सुबह वह आबूलेन स्थित एक जिम से निकलकर जली कोठी जा रहे थे। अशोक की लाट के पास पहुंचते ही पीछे से आ रहीं दो कार ने उनकी कार को आगे-पीछे से घेरकर रुकवा लिया। एक कार से इनाम उल्लाह उतरा और धमकाते हुए बोला कि उसकी बात को हल्के में लिया जा रहा है। आज भाई साहब खुद उसका इलाज करने आए हैं। 
बिल्डर के मुताबिक इनाम उल्लाह ने कार में बैठे ऊधम सिंह की ओर इशारा किया। आरोप है कि कार का शीशा खुलने पर अंदर ऊधम सिंह ने पिस्टल दिखाकर 50 लाख रुपये देने की धमकी दी। इसके बाद बिल्डर ने जान बचाने के लिए कार दौड़ा दी। आरोपियों ने उनकी कार पर पिस्टल से फायरिंग कर दी। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन

ऑफिस पर देकर गए धमकी पर भरा पत्र
बिल्डर के अनुसार, एक नवंबर की रात करीब नौ बजे आबूलेन स्थित कार्यालय पर खड़ी उनकी कार के पास बाइक सवार दो युवक पहुंचे। वे एक लिफाफा देकर चले गए। दो नवंबर की सुबह गार्ड ने लिफाफा बिल्डर को दिया। खोलने पर उसमें कारतूस और धमकी भरा पत्र मिला। इसके बाद व्यापारी दहशत में आ गया। उसने पुलिस से मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और अपनी जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

ये भी देखें...
मेरठ: ट्यूशन से लौटी 10 साल की बेटी, तो फंदे पर लटकी थी पिता की लाश; पल्लवपुरम में सनसनीखेज घटना


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें