फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: चौराहे पर कपड़े उतारकर खड़े हो गए किन्नर और सब देखते रहे, वजह जानकर हैरान हो जाएंगे

Thu, 26 Sep 2024 11:48 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ के बच्चा पार्क चौराहे पर किन्नरों के दो गुटों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। मामला वसूली को लेकर था। लोगों ने इनका खूब तमाशा देखा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बच्चा पार्क चौराहे पर वसूली के विवाद में बृहस्पतिवार को किन्नरों के गुट आपस में भिड़ गए। दो पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे और डंडे चले। वहीं, किन्नरों ने सड़क पर कपड़े उतारकर हंगामा शुरू कर दिया। इसके चलते वहां से जा रहीं महिलाएं भी शर्मसार हो गईं। घटना का वीडियो वायरल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, पिछले कुछ माह से बच्चा पार्क चौराहे पर किन्नरों का जमावड़ा रहने लगा है। यहां चारों ओर की सड़कें किन्नरों के गुटों में बंटी हैं। रेड सिग्नल पर रुकने वाले वाहनों से किन्नर जबरन वसूली करते हैं। पैसे न देने पर वाहन चालकों के साथ अभद्रता की जाती है। हालांकि किन्नर गुरु इन किन्नरों के फर्जी होने का दावा करते हैं। बृहस्पतिवार को किसी वाहन चालक से वसूली को लेकर किन्नर आपस में भिड़ गए। चौराहे पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस ने किसी तरह किन्नरों को समझाकर शांत किया। थाना पुलिस का कहना है कि अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तहरीर आने पर इन पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें