कर्मचारियों के अनुसार दो महीने से उन्हें वेतन नहीं मिला है। यही नहीं वर्कशॉप में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए डिपो परिसर में पीने के पानी की भी नहीं है व्यवस्था। कर्मचारी का
आरोप है कि उन्हें भविष्य निधि, ईएसआई की भी कोई जानकारी नहीं दी जाती है। कर्मचारियों ने बताया कि आज तक उन्हें न तो कोई अपॉइंटमेंट, जॉइनिंग लेटर भी नहीं दिया है।
सुरक्षा का नहीं है इंतजाम
कर्मचारियों की मानें तो बीते दिनों इलेक्ट्रिक डिपो में फाल्ट से एक कर्मचारी घायल भी हो चुका है। मामले की जानकारी करने पर अधिकारी मीडिया से कन्नी काटते रहे। वहीं कर्मचारियों की हड़ताल के सवाल पर अधिकारी अभी कुछ भी कहने से बच रहे हैं।