फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: छठी वाहिनी पीएसी में 10 लाख का गबन, दरोगा और सिपाही गिरफ्तार, वेतन के बिलों में की गड़बड़

Fri, 26 Dec 2025 02:47 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

दरेागा मुकेश कुमार और सिपाही आशीष कुमार के खिलाफ शिकायत आने पर जांच की गई तो इनके खातों की स्टेटमेंट से गबन का खुलासा हो गया। इसके अलावा इन दोनों ने और क्या गबन किया, इसकी जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : FREEPIK
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छठी वाहिनी पीएसी में अकाउंट ब्रांच में तैनात दरोगा लेखा डोलचा बालैनी बागपत निवासी मुकेश कुमार, पिंडौरा शामली निवासी सिपाही आशीष कुमार को 10 लाख के गबन का आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने अब तक क्या-क्या घोटाले किए हैं, इसकी भी पीएसी के अधिकारी जांच पड़ताल कर रहे है। दोनों के बैंक खातों का स्टेटमेंट भी निकाला गया है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मुकेश कुमार और आशीष ने साठ-गांठ कर तकनीकी माध्यमों से सरकारी धन का गबन किया है। जिसके चलते दोनों के खिलाफ पल्लवपुरम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। मुकेश और आशीष को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ की।
 

एसपी सिटी ने बताया कि 2019 में आशीष कुमार और मुकेश पीएसी में तैनात हुए थे। अकाउंट विभाग में तैनात थे। बताया गया है कि वेतन के जो बिल बनाकर भेजे जाते थे उसमें हेराफेरी कर आशीष ने तीन महीने तक तीन-तीन लाख व एक महीने 1.96 लाख अपने खाते में स्थानांतरण कराए। 
 

ऑडिट होने पर दस लाख से अधिक गड़बड़ी सामने आई तो मामले की जानकारी अधिकारियों को दी गई। जांच हुई तो मामला पकड़ में आ गया और दोनो आरोपी के खाते में रुपये ट्रांसफर होने की जानकारी सामने आई।
विज्ञापन

इस पर पीएसी अधिकारियों ने पल्लवपुरम पुलिस को मामले की जानकारी दी और तहरीर दी। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है। दोनों आरोपियों के खातों का स्टेटमेंट भी निकाला गया, जिसमें गबन की पुष्टि हो गई। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें