फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: आंधी से बिजली और पानी की आपूर्ति बाधित, समस्या निस्तारण के लिए आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता विजयपाल

Wed, 14 May 2025 10:52 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

आंधी और हल्की बारिश के कारण होर्डिंग और पेड़ों की शाखाएं गिरने से बिजली व पानी की आपूर्ति बाधित हो गई। इस समस्या का निस्तारण कराने के लिए किसान नेता विजयपाल बिजलीघर में ही धरने पर बैठ गए
विज्ञापन
किसान नेता विजय पाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंधी और हल्की बारिश के कारण होर्डिंग और पेड़ों की शाखाएं गिरने के कारण मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे से रात आठ बजे तक बिजली और पेयजल आपूर्ति बाधित रही।  इससे लोग करीब ढाई घंटे तक परेशान रहे। आंधी से कई जगह ट्रिपिंग ने भी बिजली आपूर्ति को प्रभावित कर दिया। विद्युत विभाग और नगर निगम की टीम देर रात तक व्यवस्था सुधारने में जुटी रही।

विज्ञापन


शाम करीब 5:30 बजे आंधी शुरू हुई। एलटी लाइन पर होर्डिंग और बैनर गिरने लगे। इससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। रात करीब 8:30 तक बिजली और पानी की व्यवस्था चौपट हो गई। आंधी चलने से कई स्थानों पर पेड़ों की शाखाएं बिजली की लाइन पर गिर गईं। इसके चलते कई स्थानों पर फाल्ट हुए। मंगलपांडेनगर, गढ़ रोड, गंगानगर, पांडवनगर, मोदीपुरम, कंकरखेड़ा, सदर, दिल्ली रोड, बेगमपुल, हापुड़ रोड, जाकिर कॉलोनी, शास्त्रीनगर, जाग्रति विहार इलाकों में भी बिजली गुल हुई।

कुछ स्थानों पर पेट्रोलिंग कराकर विद्युत टीम ने फाल्ट खोजे गए और इन्हें ठीक करके बिजली आपूर्ति को सुचारू कराया गया। इससे पहले दिन में कई इलाकों में मेंटीनेंस कार्यों के चलते बिजली गुल रही। कई इलाकों में बिजली ट्रिपिंग ने भी लोगों को खूब परेशान किया। 

पल्लवपुरम में कई जगह पर देर रात तक बिजली की आपूर्ति चालू नहीं हुई। पानी की व्यवस्था भी कई जगह पर बहुत खराब हैं। नगर आयुक्त सौरभ गंगवार का कहना कि जिन बिजली की लाइन के ऊपर होर्डिंग और बैनर गिरे हैं, उन्हें हटवाने के लिए निगम की टीमों को भेजा गया। पेयजल आपूर्ति भी सुचारु की गई।
 

समस्या निस्तारण के लिए आमरण अनशन पर बैठे विजयपाल 
मेरठ में बिजली संबधित समस्याओं का निस्तारण न होने और बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा किसानों के फोन न उठाने से नाराज किसान नेता विजयपाल घोपला मंगलवार को परतापुर उद्योगपुरम स्थित बिजलीघर में अधिशासी अभियंता के कार्यालय में अमरण अनशन व धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि अधिकारी एसी में बैठकर आनंद ले रहे हैं, जबकि किसानों की फसलों को नुकसान हो रहा है।

विजयपाल घोपला ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व आई आंधी में रिठानी,घोपला,जैनपुर और गुमी गांव के खेतों में जाने वाली बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। किसानों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों से शिकायत की लेकिन बिजली लाइन को ठीक नही किया गया। इसके बाद अधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया अधिकारियों ने जल्द बिजली लाइन को ठीक कराने का आश्वासन दिया बावजूद इसके भी बिजली लाइन को ठीक नही किया गया। 
 
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद बिजली विभाग के अधिकारियों ने फोन उठाना बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि सात महीने पूर्व घोपला गांव में दो ट्रांसफार्मर को दूसरी जगह सिफ्ट करने जैसी समस्याएं रखी थी अधिकारियों ने समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया था।

सात महीने बाद भी निस्तारण नहीं किया गया। जिससे किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। देरशाम को शहरी व ग्रामीण अधिशासी अभियंता के द्वारा सभी समस्याओं के जल्द निस्तारण के बाद विजयपाल घोपला ने धरना समाप्त कर दिया। 

अधिशासी अभियंता राकेश सोनी ने कहा कि कुछ जगह आंधी में पोल टूट गए थे, जिन्हें बदलने का काम जारी है। अन्य समस्याओं का समाधान जल्द किया जाएगा। फोन न सुनने का आरोप गलत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें