फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: बाग में पेड़ से लटका मिला बुजुर्ग का शव, चार साल से थे बीमार, परिवार में मचा कोहराम

Fri, 03 Jul 2026 05:32 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के गंगानगर क्षेत्र में 64 वर्षीय विनोद कुमार गुप्ता का शव आम के पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
crime - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के गंगानगर बिजलीघर द्वितीय के बराबर स्थित एक बाग में शुक्रवार सुबह 64 वर्षीय बुजुर्ग का शव आम के पेड़ से लटका मिला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


चार साल से चल रहा था उपचार
गंगानगर के जेजी ब्लॉक निवासी विनोद कुमार गुप्ता (64) परिवार के साथ रहते थे। परिजनों के अनुसार, वह करीब चार साल से बीमार चल रहे थे। इसके चलते वह कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान थे और उनका उपचार भी चल रहा था।

यह भी पढ़ें: सैम-आस्था आत्महत्या: खून से लिखा आखिरी पैगाम और थम गईं दो जिंदगियां, चार साल पहले अस्पताल से शुरू हुई मोहब्बत
विज्ञापन


देर रात घर से निकले, सुबह बाग में मिला शव
परिजनों ने बताया कि देर रात विनोद कुमार गुप्ता घर से निकल गए थे। शुक्रवार सुबह उनका शव गंगानगर बिजलीघर द्वितीय के बराबर स्थित बाग में आम के पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक, इससे पहले भी वह घर से चले गए थे, लेकिन उस समय उन्हें तलाश कर वापस घर ले आया गया था।

पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
गंगानगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में अभी तक कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें