मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह आशिफ अली(65) की घूंसे से मारपीट के कारण मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने आरोपी के घर जमकर हंगामा किया।
श्याम नगर निवासी आशिक अली अपने परिवार के साथ रहते थे। परिजनों का पड़ोस में रहने वाले अशरफ से किसी बात को लेकर मंगलवार रात विवाद हो गया था। विवाद को पड़ोसियों ने बीचबचाव कर शांत किया।
यह भी देखें: मिहिर भोज विवाद, HC का आदेश आते ही हटने लगे जाति लिखे बोर्ड, सांसद चंद्रशेखर ने लिखी पोस्ट
बताया गया कि बुधवार सुबह अशरफ और उसके परिवार के सदस्यों ने आशिक अली और उनके परिवार पर जानलेवा हमला किया। बीच-बचाव में आए बुजुर्ग पर भी लात-घूंसे बरसाए गए। गंभीर रूप से घायल आशिक अली को परिजन अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित किया।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।