फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: अस्पताल के बाहर बुजुर्ग से मारपीट कर 41 हजार रुपए लूटे, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Sat, 10 Aug 2024 11:53 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में हापुड़ रोड पर स्थित एक अस्पताल के बाहर एक बुजुर्ग से 41 हजार की लूट कर ली गई। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना पर माैके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के हापुड़ रोड स्थित एमसीसी हॉस्पिटल के बाहर बुजुर्ग सत्यपाल(60) से बदमाशों ने कूपन से रुपए डबल करने के का लालच दिया, इसके बाद नाम पर मारपीट कर 41 हजार रुपए लूट लिए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बिजनौर के ग्राम गाडियां निवासी सतपाल ने बताया कि बीते 4 अगस्त को ट्रैक्टर पलटने से पोता कार्तिक(14) और बेटा सचिन घायल हो गए थे। कार्तिक को मेरठ रेफर कर गया था  जबकि सचिन का बिजनौर में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

हापुड़ रोड पर एमसीसी हॉस्पिटल में उसका उपचार चल रहा है। शनिवार सुबह वह गांव से रुपए लेकर पहुंचे थे। सुबह करीब साढ़े सात बजे अस्पताल के बाहर बीड़ी पीने के दौरान दो युवक पहुंचे कूपन देने की बात कहने लगे। बदमाशों ने अपने दोस्त साथियों को बुलाकर बुजुर्ग से मारपीट रुपए लूटकर फरार हो गए।

बुजुर्ग के शोर मचाने पर अस्पताल कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पूरी वारदात अस्पताल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि बुजुर्ग की शिकायत पर केस दर्ज किया जा रहा है, पुलिस टीम आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें