फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: आठ साल की बच्ची की सीने में गोली मारकर हत्या, गांव की रंजिश में घर पर कर दी अंधाधुंध फायरिंग

Mon, 02 Dec 2024 10:23 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

आठ साल की आफिया के भाई साहिल का कुछ देर पहले ही गांव के कुछ युवकों से झगड़ा हो गया था। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
आफिया की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरधना थाना क्षेत्र के कालंद गांव में सोशल मीडिया पर सोशेबाजी और रंजिश में रविवार शाम डेयरी संचालक तहसीन की 8 वर्षीय पुत्री आफिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आफिया के भाई साहिल का कुछ देर पहले ही गांव में झगड़ा हुआ था। इसके बाद आरोपियों ने साहिल की हत्या करने के इरादे से तमंचे और धारदार हथियार से उसके घर पर हमला कर दिया। कई राउंड फायरिंग की। 
विज्ञापन

पुलिस को जानकारी देते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
गांव कालंद निवासी तहसीन ने बताया कि रविवार शाम उसका बेटा साहिल एक दुकान से सामान लेने गया था। रास्ते में गांव के ही मशरूफ, कैफ, सोहराब और कामरान के साथ उसकी कहासुनी हो गई। तब ग्रामीणों ने मामला शांत करा दिया। साहिल अपने घर आ गया। कुछ देर बाद ही दूसरा पक्ष तमंचे व धारदार हथियार लेकर आ धमका और तहसीन के घर पर हमला कर दिया। कई राउंड फायरिंग में एक गोली आफिया के सीने में लगी। परिजन आफिया को लेकर सरधना सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
 
विज्ञापन

पुलिस ने कब्जे में ली आरोपियों की थार, आरोपी फरार हैं। - फोटो : अमर उजाला
फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच कर साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। आरोपियों की थार गाड़ी भी कब्जे में ले ली। पिता तहसीन ने मशरूफ, कैफ, सोहराब व कामरान और 5 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी क्राइम अवनीश कुमार का कहना कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें