फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: त्योहारों पर माहौल बिगाड़ने का प्रयास, हरीनगर में बवाल के मामले में 41 लोगों पर मुकदमा, तनाव बरकरार

Mon, 06 Mar 2023 03:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के ब्रह्मपुरी थानाक्षेत्र के हरिनगर में रविवार देर रात दो वर्गों में जमकर पथराव हुआ। इस दौरान भाजपा समर्थकों ने तीन घंटे तक थाने में नारेबाजी की। आज ड्रोन से पुलिस निगरानी करेगी। वहीं बवाल के मामले में 41 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
मेरठ में दो पक्षों में बवाल, मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के ब्रह्मपुरी थाने के पास हरी नगर में हुए बवाल के मामले में 41 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहां दूसरे दिन भी तनाव बरकरार है, जिसके चलते पुलिस फोर्स तैनात है। 
विज्ञापन


हरी नगर में होली पर चंदा लेने को लेकर रविवार को दो समुदाय के बीच टकराव हो गया था। आरोप है कि दूसरे समुदाय के लोगों ने मोहित और अरुण के साथ मारपीट के विरोध के करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ कर दी। जिसको लेकर हरी नगर में सांप्रदायिक तनाव हो गया था। दोनों पक्षों की तरफ से मारपीट पथराव हुआ था।

यह भी पढ़ें: चंदे पर बवाल: महिलाओं ने छतों से बरसाए पत्थर, फेंकीं बोतलें, लखनऊ तक गूंजा मामला, आज ड्रोन से होगी निगरानी
विज्ञापन



इस मामले में ब्रह्मपुरी पुलिस ने 41 लोगों के खिलाफ मारपीट, जानलेवा हमला, छेड़छाड़ की गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


हरी नगर में तनाव को देखते हुए एसपी सिटी और सीओ ब्रह्मपुरी ने फ्लैग मार्च निकालकर लोगों से अपील है कि वह किसी अफवाह में न पड़े। सांप्रदायिक तनाव की कोई ऐसी बात नहीं चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा लगा हुआ है। पुलिस हरिनगर में लगातार गश्त कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें