फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Education: 420 विद्यालयों ने नहीं भेजे आंतरिक मूल्यांकन के अंक, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Tue, 08 Apr 2025 03:41 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

प्रदेश के 420 विद्यालयों ने हाईस्कूल के आंतरिक मूल्यांकन के अंक और इंटरमीडिएट के नैतिक, योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा के अंक परिषद को नहीं भेजे हैं।
विज्ञापन
मूल्यांकन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है और माध्यमिक शिक्षा परिषद परीक्षा परिणाम तैयार करने में जुटी है। प्रदेश के 420 विद्यालयों ने हाईस्कूल के आंतरिक मूल्यांकन के अंक और इंटरमीडिएट के नैतिक, योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा के अंक परिषद को नहीं भेजे हैं। स्कूलों की यह मनमानी यूपी बोर्ड के परीक्षार्थियों पर भारी पड़ रही है। अंक नहीं मिलने पर इन परीक्षार्थियों का रिजल्ट रुक सकता है। 

विज्ञापन


यूपी बोर्ड की वर्ष 2025 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं का मूल्यांकन 19 मार्च से दो अप्रैल तक चला। मूल्यांकन के बाद माध्यमिक शिक्षा परिषद परीक्षा परिणाम तैयार करने में जुटा है, लेकिन परिषद की मुहिम को प्रदेश के कई स्कूल पलीता लगाने में  जुटे हैं। 

यह भी पढ़ें: Fire In Meerut: सुपरटेक पाम ग्रीन में जेनरेटर में लगी भीषण आग, घरों से निकलकर भागे लोग, 500 परिवार प्रभावित

विज्ञापन

परिषद के सचिव भगवती सिंह ने कहा है कि 62 जिलों के 420 विद्यालयों ने हाईस्कूल के आंतरिक अंक और इंटर के नैतिक, योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा के अंक वेबसाइट पर अपलोड नहीं किए। इसमें मेरठ जिले के भी चार स्कूल शामिल हैं। 

मेरठ क्षेत्रीय सचिव कमलेश कुमार के अनुसार, सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को सात अप्रैल की शाम तक प्रत्येक दशा में अंक अपलोड करने के निर्देश दिए थे, इसके बाद भी अगर अंक भेजने में लापरवाही बरती गई तो ऐसे स्कूलों और अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्कूलों की लापरवाही से अगर परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण होते हैं तो स्कूलों के प्रधानाचार्य व संबंधित डीआईओएस पूरी तरह से जिम्मेदार होंगे।
 
विज्ञापन

छूटे परीक्षार्थियों की हुई प्रयोगात्मक परीक्षा
इंटरमीडिएट के छूटे परीक्षार्थियों की सोमवार को प्रयोगात्मक परीक्षाएं हुई। मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत लगभग 8300 परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं छूट गई थी। परीक्षार्थियों के मूल विद्यालय और राजकीय इंटर कॉलेज मेरठ को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यह परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हुई। मंगलवार को भी छूटे हुए परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें