फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: निवेशकों को ठगने वाली रीयल एस्टेट कंपनी के 11 से अधिक ठिकानों पर ईडी का छापा

Tue, 17 Sep 2024 11:08 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

नोएडा में हैसिंडा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के लोटस-300 प्रोजेक्ट के निवेशकों के साथ धोखाधड़ी के मामले की जांच शुरू हो गई है। 
विज्ञापन
शारदा एक्सपोर्ट पर पहुंची ईडी की टीम की गाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा में लग्जरी फ्लैट बनाने वाली कंपनी द्वारा निवेशकों के साथ धोखाधड़ी के मामले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को चार शहरों में छापा मारा। कंपनी के निदेशकों का शारदा एक्सपोर्ट के नाम से भी देश-विदेश में बड़ा कारोबार है। दिल्ली, मेरठ, चंडीगढ़ और गोवा के 11 से अधिक ठिकानों पर छापे के दौरान कंपनी द्वारा कई अन्य प्रोजेक्ट में नियम विरुद्ध निवेश करने के प्रमाण मिले हैं।
विज्ञापन

अंदर जांच चल रही थी और बाहर टीम के सदस्य तैनात रहे। - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में साकेत स्थित आवास, रिठानी में ऑफिस और गगोल रोड की फैक्टरी पर सुबह साढ़े सात बजे टीम पहुंची। ईडी ने सभी ठिकानों से तमाम संदिग्ध दस्तावेज, बैंक खातों से जुड़ी जानकारी, कंप्यूटर की हार्ड डिस्क, मोबाइल आदि कब्जे में ले लिए। छापे की कार्रवाई देर रात तक जारी थी।
विज्ञापन

बाहर खड़े पुलिसकर्मियों के लिए घर के अंदर से खाना-पानी भेजा गया। - फोटो : अमर उजाला
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ईडी को नोएडा में हैसिंडा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के लोटस-300 प्रोजेक्ट के निवेशकों के साथ धोखाधड़ी के मामले की जांच करने का आदेश दिया था। कंपनी के निदेशकों पर आरोप था कि उन्होंने इस प्रोजेक्ट के नाम पर निवेशकों से रकम जुटाई, जिसे बाद में अपने दूसरे प्रोजेक्ट में हस्तांतरित कर दिया। निवेशकों को जिस क्षेत्रफल का फ्लैट देने का कंपनी ने वादा किया था, उसे भी पूरा नहीं किया। हाईकोर्ट के आदेश पर बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी थी। अदालत ने अधिकारियों को कानूनी कार्रवाई जारी रखने को कहा था। जिसके बाद राजधानी स्थित ईडी के जोनल कार्यालय की टीमों ने चार शहरों में कंपनी के निदेशकों के ठिकानों को खंगाला। मेरठ में कालीन का कारोबार करने वाले व्यापारी के कई ठिकाने छापे की जद में आए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें