फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: नशेड़ी पति ने पत्नी को लगाई नशे की लत, अब मारपीट कर घर से निकाला, पीड़िता ने एसएसपी से मांगा न्याय

Fri, 17 Nov 2023 12:26 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के हस्तिनापुर निवासी एक विवाहिता ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि उसके नशेड़ी पति ने उसे भी नशे की लत लगा दी है और अब मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र से विवाहिता ने अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न सहित खुद को नशे का आदी बनाने और मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसएसपी से गुहार लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

सरधना के बुबुकपुर गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी शादी छह साल पहले हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के पाली गांव के रहने वाले युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद उसे पता चला कि उसका पति नशे का आदि है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: कर्ज में डूबे प्रेमी की खातिर गढ़ी डकैती-दुष्कर्म की कहानी, दिनभर खूब हुआ हल्ला, शाम को मोबाइल ने खोला राज

विरोध करने पर ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करने लगे। इसी के साथ शादी में कार नहीं लाने का ताना देते हुए उत्पीड़न करने लगे। इतना ही नहीं महिला का पति दवाई बताकर उसे भांग खिलाने लगा, जिसके चलते वह बेसुध हो जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिन पहले ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। रिश्तेदारों ने दोनों पक्षों का समझौता कर दिया लेकिन ससुराल वालों ने एक बार फिर उसके साथ मारपीट करते हुए घर से निकाल दिया। थाना पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें