विश्वास में सौंपा था घर और बच्चे
व्यापारी मनप्रीत का ऑटोमोबाइल सर्विस स्टेशन है और उनकी पत्नी ईशु पीएचडी कर रही हैं। दोनों ने अपने बच्चों मिल्खा और बिशन की देखभाल के लिए कई साल पहले बॉबी को रखा था। उस पर पूरा भरोसा था और घर की चाबी भी उसी के पास रहती थी।
पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि कुछ दिन पहले उसने गहनों की अटैची खोलकर देखी थी। गहनों की चमक देखकर उसकी नीयत खराब हो गई और उसने चोरी की योजना बना ली। उसने नंबर लॉक वाली अटैची की चैन काटी और उसे पीछे के प्लॉट में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।