फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: दीपावली पर 400 करोड़ का कारोबार, चांदी के सिक्कों-मिठाइयों की रिकॉर्ड खरीदारी,1400 गाड़ियों की डिलीवरी

Wed, 22 Oct 2025 12:00 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में दीपावली पर्व पर रिकॉर्ड कारोबार हुआ। शहर में करीब 400 करोड़ रुपये का व्यापार हुआ, जिनमें चांदी के सिक्कों की सर्वाधिक खरीदारी और 5 करोड़ से अधिक के पटाखों की बिक्री हुई। बाजारों में पुराने रिकॉर्ड टूटे और हर गली दीपों से जगमगा उठी।

विज्ञापन
मेरठ में आतिशबाजी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। बाजार में रिकाॅर्ड खरीदारी हुई। घरों से लेकर बाजारों तक हर कोने में दीपक, विद्युत लाइट की जगमगाहट और रंग बिरंगी रंगोली ने हर किसी को उत्साह से भर दिया। रात को परिवारों में दीपावली पूजन किया। दीपोत्सव पर्व के दौरान शहर में 400 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ। करीब पांच करोड़ के पटाखे बिके। बिक्री ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: नशा मुक्ति केंद्र में युवक की पीट-पीटकर हत्या, चार दिन पहले हुआ था भर्ती, दो लोगों पर मुकदमा दर्ज

दीपावली पर शहर के सभी बाजारों में सजावट की गई। घरों में सुबह हनुमान जी की पूजा हुई। शाम को लक्ष्मी माता, गणेश भगवान और भगवान विष्णु की पूजा की गई। घरों में 11, 21 और 51 दीप जलाए गए। पूजन सामग्री, सजावटी लाइट्स, दीपक, फूलों की मालाएं, कपड़े, जूते, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक सामान और ऑटोमोबाइल की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ी। फास्ट फूड, आइस्क्रीम और जूस की भी खरीदारी हुई।

घरों में शाम होते ही बच्चों ने आतिशबाजी शुरू कर दी जो अर्ध रात्रि तक जारी रही। धुएं के कारण कुछ इलाकों में सांस लेने में तकलीफ की शिकायतें भी आईं। बाजारों में करीब 5 करोड़ रुपये के पटाखों की बिक्री हुई। दीपावली पर 2017 के बाद अब 2025 में पटाखों के लिए लाइसेंस दिए गए थे। ऐसे में ग्रीन पटाखे चलाने की ही अनुमति दी गई।

दीपावली पर लोगों को पसंद आए महंगे मिष्ठान
मिठाइयों की दुकानों पर सर्वाधिक भीड़ रही। मिष्ठान विक्रेता संदीप ने बताया कि इस बार ग्राहकों ने सस्ती मिठाइयों की बजाय प्रीमियम और महंगी मिठाइयां खरीदी। इसके अलावा उपहार में ड्राई फ्रूट्स भी दिए गए। मिष्ठान विक्रेताओं के यहां स्टॉक शाम ढलने से पहले ही खत्म हो गया। तिल, गुड़ से बनी रेवड़ी, गजक, तिलपट्टी और गुड़ पट्टी की भी अच्छी बिक्री हुई। मिल्क केक, डोडा बर्फी, कलाकंद और रसमलाई भी पसंद की गई।

 

चांदी की हुई रिकाॅर्ड खरीदारी, 100 करोड़ का कारोबार
बाजार में इस बार चांदी की रिकॉर्ड खरीदारी हुई। कारोबारी विपुल अग्रवाल ने बताया कि इस बार चांदी की थाली और मूर्तियों की तुलना में सिक्कों और ईंटों की बिक्री अधिक हुई। बाजार में रौनक रही। बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल ने बताया कि पंच महोत्सव में धनतेरस से दीपावली के बीच 100 करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ।
 
विज्ञापन

1400 गाड़ियों की डिलीवरी
धनतेरस से दीपावली तक शहर में 1400 गाड़ियों की डिलीवरी हुई। हुंडई की क्रीएटा, वेन्यू, मारूती की स्विफ्ट, ब्रीजा, वैगन आर, किया की सोनेट, सेलटोस, महिंद्रा की स्कॉर्पियो एन, थार रोक्स, एक्सयूवी 3 एक्स की अच्छी मांग रही। किया के डीलर सिद्धार्थ जैन ने बताया कि 100 ईवी गाड़ियों की भी डिलीवरी दी गई। हुंडई की क्रीएटा ईवी, किया की केलविस ईवी, महिंद्रा की बीई-6 इलेक्टि्क, एक्सईवी -9 इलेक्टि्रक काफी पसंद की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें