फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: श्वान की आत्महत्या का मामला, डीएम ऑफिस में प्रदर्शन, नगर निगम पर गंभीर आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग

Sat, 03 Jun 2023 04:49 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : श्वान की आत्महत्या का मामला प्रकाश में आया है। एनिमल केयर संस्था से जुड़े लोगों ने शनिवार को डीएम ऑफिस में प्रदर्शन किया और नगर निगम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
डीएम ऑफिस में प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की वैष्णव धाम कॉलोनी में श्वान (भूरा) के दूसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले को लेकर एनिमल केयर संस्था से जुड़े लोगों ने डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन किया। इसके बाद डीएम के नाम ज्ञापन देकर कॉलोनी के कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन


ये था मामला 
वैष्णो धाम कॉलोनी के रहने वाले पुलिसकर्मी सुधीर मलिक की करीब दस साल की मासूम बच्ची पर 29 मई को पड़ोसी के पालतू पिटबुल कुत्ते ने हमला बोल दिया था। पिटबुल ने मासूम पर एक के बाद एक कई वार किए और उसे नोंच डाला था, जिससे बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई थी। बच्ची को किसी तरह स्थानीय लोगों की मदद से बचा लिया गया था। बताया गया कि जिस समय पिटबुल ने हमला बोला था, उस वक्त मासूम साइकिल चला रही थी।

ऐसे गई श्वान की जान
इस घटना के बाद कॉलोनी वासियों ने नाराजगी जताते हुए नगर निगम में शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं, नगर निगम की टीम अगले दिन वहां पहुंची और स्ट्रीट डॉग्स को पकड़ने के लिए घेराबंदी की। आरोप है कि कुछ स्थानीय लोगों की मदद से नगर निगम की टीम स्ट्रीट डॉग्स को पकड़ने के लिए दौड़ रही थी। इसी दौरान भागते हुए एक श्वान (कुत्ता) किसी घर में घुस गया।

वहीं, पीछे से स्थानीय लोग और नगर निगम की टीम भी उस घर में घुस गई। इसके बाद श्वान हांफता हुआ घर की दूसरी मंजिल पर पहुंच गया। इसके बाद श्वान (भूरा) ने खुद को घिरा पाया तो वह दूसरी मंजिल से नीचे कूद गया, जिसमें उसकी जान चली गई थी।

यह भी पढ़ें: Meerut News: दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-डंडों से हमला, दरोगा की पिस्टल छीनी, कई पुलिसकर्मी हुए चोटिल
विज्ञापन

वहीं, एनिमल केयर संस्था के द्वारा कॉलोनी के लोगों समेत नगर निगम की टीम के खिलाफ कुत्ते को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया जा रहा है। एनिमल केयर संस्था के पदाधिकारी शनिवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचे। वहां लोगों ने मांग की कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त एक्शन होना चाहिए।  

यह भी पढ़ें: ताबड़तोड़ मुठभेड़: बागपत-मेरठ में 2 गोकश समेत 3 को लगी गोली, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर ने मांगी थी रंगदारी

एनिमल केयर संस्था की तरफ से डीएम को ज्ञापन दिया है। वैष्णो धाम कॉलोनी में चल रहे पिटबुल प्रकरण के कारण जो निर्दोष कुत्ता अपनी जान गंवा चुका है। उसके दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। - अंशुमाली वशिष्ठ ,सचिव एनिमल केयर संस्था
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें