कंपनी का आरोप था कि मेरठ प्रशासन उसका भुगतान नहीं कर रहा है और नगर निगम के अधिकारी प्रोजेक्ट को लेकर हुए अनुबंध के मुताबिक, अधूरे कार्य बता रहे थे। कंपनी और नगर निगम के अधिकारी कई महीने से एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाकर पत्राचार करते रहे। काफी जद्दोजहद के बाद कंपनी आईटीएमएस चलाने के लिए राजी हुई।
प्रतिदिन कटते थे 800 चालान
16 फरवरी 2023 को आईटीएमएस बंद हो गया। इसके बाद से शहर में कोई भी ऑनलाइन चालान नहीं काटा गया। आईटीएमएस के नौ चौराहों पर रोजाना करीब 800 चालान होते थे। 105 दिनों में करीब 5.51 करोड़ का नुकसान होना बताया गया है।
यहां कटेंगे चालान
कमिश्नर आवास, जेल चुंगी, गांधी आश्रम, डिग्गी चौराहा, तेजगढ़ी, शास्त्रीनगर एल ब्लॉक, ईव्ज चौराहा, हापुड़ अड्डा और बच्चा पार्क पर शनिवार से ऑनलाइन चालान काटे जाएंगे। लोगों को जानकारी हो चुकी थी कि ऑनलाइन चालान नहीं हो रहे हैं, जिसके चलते चौराहों पर यातायात के नियमों का उल्लंघन हो रहा है। अब व्यवस्था में सुधार नजर आएगा।
आईटीएमएस से ऑनलाइन चालान
बिना हेलमेट -1000
लालबत्ती पार करने पर- 500
रॉन्ग साइड से चलने पर-2000
बाइक पर ट्रिपलिंग करने पर-2000
यह भी पढ़ें: ताबड़तोड़ मुठभेड़: बागपत-मेरठ में 2 गोकश समेत 3 को लगी गोली, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर ने मांगी थी रंगदारी
आईटीएमएस चालू हो गया है। नगर निगम के अधिकारी और एसपी ट्रैफिक को भी बता दिया गया। ट्रैफिक विभाग की महिला कांस्टेबलों ने नगर निगम स्थित कार्यालय में आज से ऑनलाइन चालान काटने शुरू कर दिए हैं।
- नौशाद, प्रभारी मेरठ आईटीएमएस कंपनी
यह भी पढ़ें: Meerut News: दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-डंडों से हमला, दरोगा की पिस्टल छीनी, कई पुलिसकर्मी हुए चोटिल
शहर में ऑनलाइन चालान करने की प्रक्रिया आज यानि शनिवार से शुरू हो गई है। अनुबंध के तहत कंपनी ने आईटीएमएस चौराहों पर कुछ कार्य किया है। जल्द ही निगम भी ट्रैफिक विभाग को आईटीएमएस हैंडओवर कर देगा।
- अमित कुमार शर्मा, मुख्य अधिशासी अभियंता नगर निगम