फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP विधायक संगीत सोम के आवास पर हुए हैंड ग्रेनेड हमले के दस्तावेज गायब होने की चर्चा

Thu, 13 Dec 2018 03:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
भाजपा विधायक संगीत सोम और लाल घेरे में हैंड ग्रेनेड
विज्ञापन

भाजपा विधायक संगीत सोम पर हैंड ग्रेनेड से हमले के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस के बार-बार रिमाइंडर भेजने पर भी आगरा फोरेंसिक लैब रिपोर्ट नहीं भेज रही। इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई कि पुलिस द्वारा तैयार किए दस्तावेज रास्ते में ही गायब हो गए है। हालांकि इंस्पेक्टर लालकुर्ती का कहना है कि कोई भी दस्तावेज गायब नहीं हुआ है। 

विज्ञापन


बता दें कि 26 सितंबर की रात भाजपा विधायक संगीत सोम के कैंट क्षेत्र स्थित आवास पर हैंड ग्रेनेड फेंका गया था। गोलियां भी चलाई गईं थीं। हालांकि ग्रेनेड नकली था। जांच एजेंसियों ने फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही हमले का खुलासा करने की बात कही थी। पुलिस ने कई बिंदु बनाकर फोरेंसिक रिपोर्ट आगरा लैब से मांगी थी। आगरा से फोरेंसिक एक्सपर्ट भी संगीत सोम की आवाज के नमूने ले गए थे। ढाई महीना बीतने के बाद भी फोरेंसिक रिपोर्ट नहीं आई। 

वहीं एक्सपर्ट ने बताया था कि गोली बाहर से चली थी। इंस्पेक्टर लालकुर्ती देवेश कुमार शर्मा ने बताया कि बार-बार रिमाइंडर के बाद भी लैब से रिपोर्ट नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें