फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बंबा बाईपास पर फर्राटा शुरू, जाम से मिलेगी राहत

Thu, 13 Dec 2018 10:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
bijli bamba bypass meerut
विज्ञापन

बिजली बंबा बाईपास को गुरूवार सुबह पूरी तरह  अाम जनता के लिए खोल दिया गया। सड़क निर्माण के चलते पांच दिसंबर को दिन के लिए बाईपास को बंद किया था। इससे शहर में जाम की समस्या बनी हुई थी।

विज्ञापन

दिल्ली रोड को हापुड़ रोड से जोड़ने वाले साढ़े सात किमी लंबे बिजली बंबा बाईपास पर पीडब्ल्यूडी ने पांच दिसंबर की सुबह सड़क निर्माण का कार्य शुरू कराया था।

ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली रोड और हापुड़ रोड पर बैरियर लगाकर दिन में बिजली बंबा बाईपास को ट्रैफिक के लिए बंद कर दिया था। पहले यह 14 दिसंबर तक बंद किया गया था, लेकिन बुधवार दोपहर दो बजे ही सड़क निर्माण का कार्य पूरा हो गया। एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेयी ने बताया कि पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने सड़क निर्माण कार्य पूरा होने की बात कही, जिसके बाद दोपहर दो बजे बाईपास खोल दिया गया। 
विज्ञापन


जुर्रानपुर गांव के पास बनी 130 मीटर सड़क
बाईपास पर जुर्रानपुर गांव के पास 200 मीटर सड़क निर्माण का कार्य रूका हुआ था। किसानों की सहमति के बाद पीडब्ल्यूडी ने 130 मीटर सड़क का निर्माण कराया। वहीं करीब 70 मीटर सड़क बनने के लिए रह गई। जो किसान सड़क बनने का विरोध कर रहे हैं उनसे पीडब्ल्यूडी अधिकारी और भाजपा विधायक संपर्क में है। पुलिस का कहना है कि बची हुई सड़क पर भी जल्द ही निर्माण करा दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें