फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: डीएम के बाबू ने बेच डाले 70 अवैध प्लॉट, ग्रामीणों का हंगामा, बाबू सस्पेंड

Wed, 06 Sep 2023 02:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में डीएम के बाबू ने 70 अवैध प्लॉट ग्रामीणों को बेच दिए। वहीं बैंक ने पांच करोड़ का लोन बताकर इन प्लॉटों पर कब्जा रोक दिया। मामले में डीएम ने जांच बैठाई जिसके बाद बाबू पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
डीएम दीपक मीणा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में जिलाधिकारी के बाबू ने अवैध तरीके से कॉलोनी काटकर गरीब लोगों को प्लॉट बेचने के मामले में बाबू को निलंबित कर दिया गया है। ग्रामीणों के अनुसार इस जमीन पर बैंक दावा करता है कि 5 करोड रुपए का लोन है, जिसके चलते लोगों को अपने प्लॉट का कब्जा नहीं मिल पाया।
विज्ञापन


इसको लेकर एक सप्ताह पहले कंकरखेड़ा के घसौली गांव के लोगों ने डीएम के इंग्लिश कार्यालय में घुसकर बाबू विपिन कुमार का घेराव किया था और हंगामा करते हुए भ्रष्टाचार का आरोप भी लगाया था। इस मामले में डीएम दीपक मीणा ने जांच बैठा दी थी। मंगलवार को ग्रामीणों ने फिर हंगामा किया।

यह भी पढ़ें: संभलकर निकलें: आज शाम से दस सितंबर तक दिल्ली नहीं जा सकेंगे वाहन, जी-20 शिखर सम्मेलन के चलते हुआ डायवर्जन
विज्ञापन

 
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि बाबू को निलंबित कर दिया है और उसके खिलाफ भी विभागीय जांच बैठा दी गई है। ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि बैंक के अधिकारियों से बात की जाएगी।

यह है मामला
मेरठ में ग्रामीणों ने पिछले सप्ताह कलक्ट्रेट स्थित इंगिलश ऑफिस में घुसकर जे वन बाबू  विपिन कुमार का घेराव किया। आरोप है कि बाबू ने एक व्यापारी के साथ मिलकर रोहटा रोड स्थित लखवाया से सरधना मार्ग स्थित घसौली में अवैध रूप से कॉलोनी काट दी।

इसमें 70 लोगों को प्लॉट बेच दिए गए लेकिन उन्हें कब्जा नहीं मिला। कॉलोनी पर बैंक ने पांच करोड़ रुपये का लोन बताकर खरीद-फरोख्त पर रोक लगा दी। मामला तूल पकड़ने पर बाबुओं को पुलिस बुलानी पड़ी थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें