फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बॉक्सिंग प्रतियोगिता में मेरठ मंडल विजेता, छह स्वर्ण पदक जीते

विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में पुरुष बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लेते बॉक्
विज्ञापन
- बॉक्सरों ने कुल 10 पदक जीतकर 44 अंक प्राप्त किए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही सीनियर पुरुष बॉक्सिंग प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में मेरठ मंडल की टीम दस पदकों के साथ पहले स्थान पर रही। मेरठ मंडल के बॉक्सरों ने छह स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक जीते और 44 अंक प्राप्त किए। दूसरे स्थान पर सात पदकों के साथ आगरा मंडल और तीसरे स्थान पर पांच पदकों के साथ सहारनपुर मंडल के बॉक्सर रहे। मेरठ मंडल के मेरठ होस्टल से रामजीत, संजीव, पुठठा से शुभम, गाजियाबाद के तालिब और अर्जुन और गौतमबुद्धनगर के सूरज ने स्वर्ण पदक जीते।
बृहस्पतिवार को फाइनल मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला 46-48 किलोग्राम भार वर्ग में मेरठ के रामजीत और सहारनपुर के शिवांग के बीच हुआ। इसमें रामजीत ने तकनीक के आधार पर मुकाबला जीतकर स्वर्ण पदक जीता। इसके बाद 48-51 किलोग्राम में मेरठ के संजीव और प्रयागराज के शिवम के बीच मुकाबला हुआ। इसमें संजीव ने 4-1 से मुकाबला जीतकर स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

60-63 किलोग्राम भार वर्ग में मेरठ के अतुल और बरेली के अरुण के बीच मैच हुआ। इसमें अरुण ने 4-1 से मुकाबला जीतकर स्वर्ण पदक जीता और मेरठ के अतुल को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। 67-71 किलोग्राम भार वर्ग में मेरठ के शुभम कुमार गुर्जर और सहारनपुर के तेजस के बीच मुकाबला हुआ। इसमें शुभम को रेफरी द्वारा विजेता घोषित किया गया। उन्होंने स्वर्ण पदक जीता। 71-75 किलोग्राम भार वर्ग में मेरठ के तालिब और वाराणसी के आयुष के बीच मुकाबले में तालिब ने रेफरी के द्वारा घोषित किए जाने पर जीत प्राप्त की और स्वर्ण पदक जीता।
75-80 किलोग्राम भार वर्ग में मेरठ मंडल के अर्जुन मलिक और अयोध्या के आयुष के बीच फाइनल मैच में अर्जुन को तकनीक के आधार पर रेफरी के द्वारा विजेता घोषित किया गया। 92 प्लस में मेरठ के सूरज ने आगरा के अमित को हराकर स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा 86-92 किलोग्राम में आमगढ़ के अभिनव ने स्वर्ण, 80-86 किलोग्राम में सहारनपुर के पुनीत ने स्वर्ण जीता। 63-67 किलोग्राम में आगरा के यश तिवारी ने स्वर्ण, 57-60 किलोग्राम में आगरा के मनोज ने स्वर्ण, 51 -54 किलोग्राम में आजमगढ़ के ब्रिजेश ने स्वर्ण पदक जीता।
समापन पर मुख्य अतिथि भारतीय मुक्केबाजी संघ के महासचिव प्रमोद कुमार ने सभी विजेताओं और उपविजेताओं को पदक देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष अश्वनी गुप्ता को भी पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। निर्णायक के रूप में सोम प्रकाश शर्मा, रोबिन सिंह, विपिन कुमार , मनमोहन, धर्मेंद्र यादव, विक्की यादव, उदित शर्मा सहित अन्य रहे। आयोजन में क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव, अर्जुन अवार्डी सतीश कुमार यादव, अब्दुल अहद, अभिषेक द्विवेदी, गौरव त्यागी, कुलविंदर आदि मौजूद रहे।


स्वर्ण पदक पाने वाले मेरठ मंडल के बॉक्सर
- अर्जुन मलिक पिछले आठ वर्ष से मुक्केबाजी कर रहे हैं और गाजियाबाद के रहने वाले हैं। यूथ नेशनल, खेलो इंडिया और पिछले वर्ष नेशनल में भी प्रतिभाग कर चुके हैं। इस साल भी स्वर्ण पदक जीता है।
- शुभम गुर्जर मेरठ के पुठ्ठा के रहने वाले हैं और सब जूनियर वर्ग में स्वर्ण, जूनियर रजत पदक जीत चुके हैं। पिछले साल भी स्टेट चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। इस साल भी स्वर्ण जीता है।
- रामजीत मेरठ हॉस्टल में रहकर पिछले पांच वर्ष से तैयारी कर रहे हैं और कुशीनगर के रहने वाले हैं। अब स्टेट में स्वर्ण पदक जीतकर उनकी नजर नेशनल चैंपियनशिप में पदक प्रापत करने पर है।
- गाजियाबाद के रहने वाले तालिब इससे पहले भी स्टेट चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक प्राप्त कर चुके हैं। पिछले पांच वर्ष से बॉक्सिंग कर रहे हैं और अब नेशनल में पदक पर नजर है। उन्होंने प्रतियोगिता को लेकर खुशी जताई।
- गौतमबुद्धनगर के रहने वाले सूरज ने भी अपने प्रदर्शन पर खुशी जताई और कहा कि पिछले तीन सालों से बॉक्सिंग कर रहे हैं। उन्होंने अपने श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता और आगे भी नेशनल समेत अन्य प्रतियोगिताओं में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की।
विज्ञापन

-संजीव कुशवाह ने भी अपनी श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता। वह यहां मेरठ हॉस्टल में ही रहकर पिछले पांच सालों से तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने बिजेंद्र को बॉक्सिंग में अपना आदर्शन बताया।
-
मंडलीय टीमों का प्रदर्शन
मंडल अंक कुल पदक
मेरठ 44 10
आगरा 27 07
सहारनपुर 17 05
प्रयागराज 17 05
आजमगढ़ 14 02
वाराणसी 14 06
बरेली 10 03
लखनऊ 08 04
देवीपाटन 07 03
अलीगढ़ 05 02
अयोध्या 03 01
मुरादाबाद 03 01
गोरखपुर 01 01
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें