यहां जेल में लगेंगे 50 कैमरे
जिला जेल में हाल में 18 कैमरे लगे हैं। पूर्व के 12 कैमरों को मिलाकर अब यहां 30 कैमरे हो गए हैं। जल्द 20 कैमरे लगाकर आधुनिक कंट्रोल रूम बनेगा, जो वरिष्ठ जेल अधीक्षक और जेलर के अलावा लखनऊ से जुड़ेगा। यह कैमरे इस तरह लगेंगे कि हर बैरक की गतिविधि पर आसानी से नजर रखने के साथ किसी विपरीत स्थिति में समय रहते कार्रवाई हो की जा सके।
मेटल डिटेक्टर भी
जिला कारागार में इन दिनों केवल दो मेटल डिटेक्टर हैं। तीन खराब पड़े हैं। मेटल डिटेक्टर न होने के कारण कायदे से चेकिंग नहीं हो पाती है। नई सुरक्षा व्यवस्था में जिला जेल को जल्द ही छह हाइटेक मेटल डिटेक्टर भी मिलने हैं।