फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: ढाबा संचालक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वर्दी फाड़ी, 20 मीटर तक घसीटे

Mon, 27 May 2024 10:53 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के कंकरखेड़ा में खड़ौली हाईवे पर रविवार रात जमकर अरजकता हुई। यहां एक ढाबा संचालक और उसके साथियों ने पुलिसकर्मियों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा। इस दौरान हाईवे पर जाम भी लग गया।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के कंकरखेड़ा में एनएच-58 हाईवे पर खड़ौली चौराहे के पास एक होटल संचालक व कर्मचारियों ने ट्रक हटवाने के विवाद में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। उनकी वर्दी फाड़ दी। उन्हें 20 मीटा तक हाईवे पर घसीटा गया। इस दौरान हाईवे पर जाम लग गया। घटना के बाद हमलावर भाग गए। पीड़ित ट्रैफिक कर्मियों ने थाने में तहरीर दी।

विज्ञापन


रविवार रात साढ़े नौ बजे शोभापुर फ्लाईओवर के पास जाम लग रहा था। थोड़ी देर में जाम खड़ोली चौराहे से भी आगे तक लग गया। टीएसआई मनीष व कांस्टेबल विकास ट्रैफिक व्यवस्था को देख रहे थे। दोनों ट्रैफिक पुलिस कर्मी जाम खुलवाने के लिए खड़ौली चौराहे के पास पहुंचे। इसी बीच मुजफ्फरनगर की तरफ से ट्रक आया और होटल के सामने रुक गया। उसे हटवाने के लिए दोनों पुलिसकर्मी पहुंचे।

Trending Videos

आरोप है कि होटल संचालक ने ट्रक हटवाने को लेकर ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता शुरू कर दी। कुछ ही देर में आरोपी ने फोन कर अपने  24 साथियों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद आरोपियों ने ट्रैफिक कर्मियों के साथ मारपीट की।

ट्रैफिक कर्मियों को घसीटते हुए हाईवे के बीचों-बीच ले गए। अन्य लोगों ने किसी तरह ट्रैफिक कर्मियों को हमलावरों से बचाया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

हाईवे पर हंगामा - फोटो : अमर उजाला
हाईवे पर रुक गईं गाड़ियां, पुलिसकर्मियों को पीटते रहे 24 लोग 
जाम खुलवा रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को ढाबा संचालक और उसके 24 साथी पीटते रहे और लोग तमाशा देते रहे। इस दौरान हाईवे पर लंबा जाम लग गया। एसपी सिटी ने कंकरखेड़ा पुलिस को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथी ढाबा वैध है या अवैध। इसकी भी जांच कराई जा रही है।

एसपी यातायात राघवेंद्र कुमार मिश्रा ने मामले की जानकारी एसपी सिटी और यातायात पुलिस कर्मियों से ली है। टीएसआई मनीष व कांस्टेबल विकास ने बताया कि हाईवे पर जाम की सूचना पर वह लोग पहुंचे थे। एक ट्रक होटल पर आकर खड़ा हो गया। वे उसे हटवाने गए तो होटल संचालक शकील ने अभद्रता शुरू कर दी। उन्हें घसीटा गया और वर्दी फाड़ दी। उनके चोट भी आई है।

मामले की जानकारी के बाद अधिकारियों में खलबली मच गई। सूचना पर कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने जाम खुलवाकर राहगीरों को आगे के लिए रवाना किया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में कई जगह दबिश दी। फिलहाल पुलिस को कोई भी आरोपी घर पर नहीं मिला। पुलिस आरोपियों की दो गाड़ी को लेकर थाने आ गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें