दो महीने की पोस्टिंग का दिया था तर्क
सूची दाखिल न किए जाने के संबंध में सचिव की ओर से अपनी पोस्टिंग को करीब दो महीने का बताते हुए तर्क दिए जाने की बात सामने आई है। इसकी जानकारी शासन स्तर तक पहुंचने के बाद मामले में कार्रवाई की गई।
सचिव को किया गया प्रतीक्षारत
शासन ने अर्पित गुप्ता को मेरठ विकास प्राधिकरण के सचिव पद से हटा दिया है और उन्हें प्रतीक्षारत किया गया है। अभी उनकी जगह पर नए सचिव की तैनाती नहीं की गई है। बताया गया है कि सचिव के हटने के बाद बुधवार को प्राधिकरण में कई अधिकारी भी नदारद रहे।
उपाध्यक्ष मेडिकल लीव पर
मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संजय कुमार मीणा के मेडिकल लीव पर जाने की भी जानकारी है। सचिव के अचानक हटाए जाने और नए सचिव की तैनाती नहीं होने से प्राधिकरण में प्रशासनिक गतिविधियों को लेकर हलचल बनी हुई है।