उन्होंने बताया कि चिकनगुनिया के मरीज परीक्षितगढ़ के हैं। इनमें 60 साल की महिला और 18 वर्षीय युवती शामिल हैं। स्क्रब टाइफस के मरीजों में 42 साल की महिला माछरा और 70 साल की महिला परीक्षितगढ़ की रहने वाली हैं। वहीं, लेप्टोस्पाइरोसिस की मरीज 9 साल की बालिका भावनपुर की है।
शनिवार को भी डेंगू के 8, चिकनगुनिया के तीन, लेप्टोस्पाइरोसिस के तीन और स्क्रब टाइफस के दो मरीज मिले थे। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। अपने घर और कार्यालय के आसपास पानी भरा न रहने दें। साफ-सफाई का ध्यान रखें।
डेंगू और चिकनगुनिया मच्छर जनित रोग हैं जबकि लेप्टोस्पाइरोसिस बैक्टीरिया से होता है। लेप्टोस्पाइरोसिस आमतौर पर चूहों, पशुओं के मूत्र से दूषित पानी या मिट्टी के संपर्क से फैलता है। स्क्रब टाइफस भी बैक्टीरिया से होता है। यह संक्रमित माइट्स (एक प्रकार का छोटा कीट) के काटने से फैलता है।