मंगलवार को गंगानगर क्षेत्र में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 385 दर्ज किया गया, जो बहुत ही खराब श्रेणी में आता है। पल्लवपुरम, जयभीमनगर और शहर के अन्य इलाकों में भी AQI 300 के आसपास रहा। दीपावली के बाद से प्रदूषण का स्तर लगातार उच्च बना हुआ है और मौसम विभाग के अनुसार अगले चार से पांच दिनों तक राहत की संभावना नहीं है।
ठंडी हवाओं और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट के कारण सर्दी के साथ धुंध की परत और गहरी हो रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे मौसम में मास्क का इस्तेमाल और सुबह की सैर से परहेज करना जरूरी है।