आरोप है कि उसने पटाखा चलाने के लिए मना किया। उसने बच्चों के साथ पटाखा चलाने की बात कही तो युवक आग बबूला हो गया और गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। परिजन व कॉलोनी के लोग बीच बचाव को पहुंचे।
युवक ने लोहे की रॉड से अजय के सिर पर वार किया, जिसमें वह घायल हो गया। झगड़े की पड़ोसियों ने वीडियो बनाई और वायरल कर दी। उपचार के बाद थाने पहुंचे पीड़ित ने पुलिस को जानकारी देते हुए तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।