फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल में हापुड़ रोड से जुड़ेगा मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे, सांसद राजेंद्र अग्रवाल बोले -रंग लाया प्रयास

Sat, 13 Mar 2021 02:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
Delhi-meerut expressway
विज्ञापन
हापुड़ रोड पर दो एक्सप्रेसवे और एक हाईवे मिलने से शहरवासियों को बड़ी सौगात मिली है। शुक्रवार को मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसव के पांचवें चरण हापुड़ रोड से जोड़ने वाले चार लेन के कनेक्टर का टेंडर परिवहन मंत्रालय के आदेश पर एनएचएआई ने वेबसाइट पर अपलोड कर दिया। अमर उजाला ने 24 दिसंबर 2020 के अंक में ‘हापुड़ रोड से जुड़ेगा मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इस पर भी मुहर लग गई।
विज्ञापन


हापुड़ रोड पर लोहियानगर मंडी से आठ किमी आगे शकरपुर से शुरू होने वाले इस पांचवें चरण को दो वर्ष में पूरा करना है। इसके लिए 524.96 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। टेंडर के लिए लगाए जाने वाली बोलियों को 28 अप्रैल को खोला जाएगा। अगले कुछ दिनों में परतापुर से शुरू किए गए एक्सप्रेसवे के चौथे चरण को खोल दिया जाएगा।

मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 50 यानी जैनुद्दीनपुर (मोदीनगर) से हापुड़ रोड के शकरपुर तक पांचवें चरण को बनाया जाएगा। 14.600 किलोमीटर के इस चरण में सौ प्रतिशत जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेसवे : 20 से अधिक बैनामे हुए
जिस स्थान से मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे का कनेक्टर शुरू किया जा रहा है। पहले उस स्थान से गंगा एक्सप्रेसवे को शुरू किया जाना था, लेकिन बाद में इसे बिजौली गांव से शुरू किया गया। हापुड़ रोड पर ही मेरठ-बुलंदशहर हाईवे के किलोमीटर 15 यानि बिजौली गांव से गंगा एक्सप्रेसवे शुरू किया जाएगा।

इससे प्रयागराज से मेरठ आने वाले वाहन अगर उन्हें दिल्ली जाना होगा तो वह इसी कनेक्टर के माध्यम से सीधे दिल्ली चले जाएंगे। गंगा एक्सप्रेसवे के लिए तेजी से भूमि अधिग्रहण का कार्य जारी है। जिले में गंगा एक्सप्रेसवे के लिए अभी तक 20 से अधिक बैनामे हो चुके हैं।

प्रयास रंग लाया
प्रयास रंग लाया है। मैं लगातार केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिलता रहा। उन्होंने मेरठ के लिए बहुत कुछ कर दिया है। बिना इस चरण के मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे अधूरा रहता। इस चरण के बन जाने से शहर के लोगों को अब परतापुर जाना नहीं पड़ेगा। - राजेंद्र अग्रवाल, सांसद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें