फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: तलाकशुदा युवती से चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म

Sat, 13 Mar 2021 06:14 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ की 22 वर्षीय तलाकशुदा युवती से चलती कार में तीन लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

मेरठ की 22 वर्षीय तलाकशुदा युवती से चलती कार में तीन लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे लड़का दिखाने के बहाने मेरठ से स्कॉर्पियो कार में बैठाने के बाद आरोपी 13 घंटे तक उसे सड़कों पर घुमाते रहे। इस दौरान उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बृहस्पतिवार रात 11 बजे आरोपी उसे मसूरी गंगनहर किनारे फेंककर फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तीनों आरोपी पीड़िता के जानकार हैं।

विज्ञापन


मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती का कहना है कि उसकी शादी एक साल पहले मेरठ के लालकुर्ती थाना क्षेत्र निवासी युवक से हुई थी। कुछ दिन बाद पति से उसका तलाक हो गया था। युवती का कहना है कि फिरोज नाम का व्यक्ति उसकी मां का जानकार है। करीब 15 दिन पहले फिरोज ने मेरठ के लोहिया नगर निवासी काले, पीके और वाबिद से पहचान कराई थी। एक सहेली की शादी में भी उक्त तीनों लोग उसे मिले थे। तीनों ने उसकी मां से उसकी दूसरी शादी कराने की बात कही।

युवती का कहना है कि बृहस्पतिवार को काले, पीके और वाबिद उसके घर आए और लड़का देखने चलने की बात कही। मां घर पर नहीं थी, लिहाजा उसने चलने से मना कर दिया। करीब आधा घंटा इंतजार करने के बाद भी मां नहीं आई तो पूर्व जानकार होने के कारण वह उनके साथ चल दी।

विज्ञापन

घर से निकलते ही शुरू कर दी छेड़छाड़...

युवती का कहना है आरोपियों ने उसे स्कॉर्पियो कार में बैठाया और मेरठ से निकलते ही उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी उसे मेरठ में घुमाते रहे और बारी-बारी से दुष्कर्म करते रहे। रात करीब 11 बजे आरोपी उसे मसूरी गंगनहर के पास कार से फेंककर फरार हो गए। पीड़िता का कहना है कि उसका मोबाइल भी आरोपियों की कार में छूट गया। वह रोते-बिलखते हुए वहां से चली तो एक महिला से मोबाइल लेकर पुलिस को सूचना दी। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

पीड़िता बोली-सहेली की शादी में मिले थे आरोपी...

पुलिस के मुताबिक युवती ने बताया था कि आरोपियों से उसकी मुलाकात 15 दिन पहले सहेली की शादी में हुई थी, लेकिन जांच में पता चला कि सहेली की शादी दो साल पहले हुई थी। इसके अलावा पुलिस मेरठ पहुंची तो पीड़िता उसे अपने घर नहीं ले गई। कई घंटे घुमाने के बाद वह उस घर में ले गई, जहां वह करीब 12 साल पहले रहती थी।
विज्ञापन

पिछले मामले से लिया सबक, तत्काल दर्ज किया केस....

हाल ही में ड्यूटी से लौट रही युवती को लालकुआं से ऑटो में अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था। घटना मसूरी व पिलखुवा की सीमा पर होने के कारण दोनों जिलों की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही थी। हालांकि, हापुड़ पुलिस ने केस दर्ज कर तीनों आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था।

मसूरी पुलिस पर पीड़िता को घंटों तक घुमाने का आरोप लगा था। इसके अलावा सनसनीखेज घटना की सूचना भी आला अधिकारियों को नहीं दी गई थी। इसी के चलते एसएसपी ने मसूरी के तत्कालीन एसएचओ राघवेंद्र सिंह को निलंबित किया था। उस घटना से सबक लेते हुए पुलिस ने इस मामले में कोई हीलाहवाली न करते हुए तुरंत केस दर्ज किया।

पीड़िता की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।- डॉ. ईरज राजा, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें