कोरोना की दूसरी लहर कम होने के बाद अब रेलवे धीरे-धीरे ट्रेनों का संचालन शुरू कर रहा है। दिल्ली से देहरादून के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस भी 21 जून से शुरू हो जाएगी। इस ट्रेन से काफी संख्या में यात्री वाया मेरठ होते हुए दिल्ली और देहरादून जाते हैं। इससे महज पांच घंटे में मेरठ से देहरादून पहुंचा जा सकता है। चेयर कार होने के चलते शताब्दी का सफर आरामदायक है। जनशताब्दी, संगम का पहले ही संचालन शुरू हो चुका है।
पैसेंजर ट्रेनों का जल्द आ सकता है आदेश
दिल्ली में कोरोना कर्फ्यू खत्म होने के बाद दैनिक यात्रियों की संख्या में अब इजाफा होने लगा है। इसी को देखते हुए पैसेंजर ट्रेनों का संचालन भी जल्द शुरू हो सकता है। हालांकि, अभी मेरठ कैंट-रेवाडी शटल और दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर का संचालन किया जा रहा है। खुर्जा से मेरठ के बीच चलने वाली पैसेंजर को भी शुरू करने के लिए रेलवे बोर्ड के पास नाम भेजा गया है।