इकरार अहमद.....मेरठ पब्लिक स्कूल फॉर गर्ल्स में स्टेट जूनियर बॉस्केटबॉल चैंपियनशिप के हुए शुभार
मेरठ। मेरठ पब्लिक स्कूल मेन विंग में रविवार को 35वीं यूपी स्टेट जूनियर बालक-बालिका बास्केटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। यूपी बास्केटबाल एसोसिएशन की ओर से यह प्रतियोगिता संस्थापक ताराचंद शास्त्री की स्मृति में कराई जा रही है। उद्घाटन मुकाबले में बालक वर्ग में मेरठ ने झांसी को 40-15 से और बालिका वर्ग में मेरठ ने झांसी को 33-02 से पराजित किया।
मैच से पूर्व मेरठ पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मन मोहा। प्रतियोगिता में कई जिलों से पहुंचीं टीमों की ओर से मार्च पास्ट किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। उद्घाटन मुकाबले में मेरठ की टीम विजेता रही। इसके बाद बालक और बालिका के कई वर्ग में मुकाबले खेले गए। इसमें खिलाड़ियों ने एक से बढ़कर एक प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में 70 टीमों के 700 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। इसमें भारतीय बास्केटबाल संघ की ओर से 35 रेफरी भी पहुंचे हैं। प्रतिदिन सुबह 5:30 से सुबह 9 बजे तक और शाम 5 बजे से 9 बजे तक मैच खेले जाएंगे। फाइनल 14 जून को होगा। इस मौके पर जिला बास्केबाल संघ के सचिव मिर्जा शहबाज बेग, मेरठ पब्लिक स्कूल ग्रुप की कुसुम शास्त्री, निदेशक विक्रम शास्त्री, केतकी शास्त्री, मेन विंग की प्रधानाचार्य अलका श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य रचना शर्मा, अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाल कोच अमरजीत सिंह, हरेंद्र सिंह, कर्नल प्रमोद आत्रे, अंकुर पंवार आदि मौजूद रहे।