कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जानी में कार्यकर्ताओं से बात करते हुए फोटो संवाद
जानीखुर्द। गांव जानी खुर्द में कांग्रेस पार्टी के कार्यालय पर जानी आगमन पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान अजय राय ने कहा कि कार्यकर्ता अभी से पंचायत चुनाव में जुट जाए। क्षेत्र के कद्दावर नेताओं से संपर्क कर उन्हें पार्टी उम्मीदवार बनाया जाए। जानी कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अजय राय ने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत किया जाए। उन्होंने जानी ब्लॉक के कार्यकर्ताओं से क्षेत्र के बारे में जानकारी ली। इससे पूर्व पार्टी कार्यालय पर अजय राय का कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से स्वागत किया। इस दौरान दिनेश कुमार उपाध्याय, विशाल वशिष्ठ, नसीम खान, अवनीश काजल, मेरठ महानगर के अध्यक्ष रंजन शर्मा, अशोक कुमार उपाध्याय, रोहित प्रधान, कपिल उपाध्याय, महमूद आदि मौजूद रहे। संवाद