फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder Case: दीपक हत्याकांड में नया मोड़, आईजी ने बागपत पुलिस को सौंपी जांच, गांव पहुंची एसओजी टीम

Fri, 07 Oct 2022 12:51 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

मेरठ में दीपक हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है। आईजी ने बागपत पुलिस को जांच सौंप दी है। वहीं बागपत से एसओजी टीम शुक्रवार सुबह खजूरी गांव पहुंची और फिर से जांच शुरू की।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में परीक्षितगढ़ क्षेत्र के खजूरी गांव निवासी धीरेंद्र त्यागी उर्फ भगतजी के बेटे दीपक त्यागी की हत्या के मुकदमे की विवेचना बागपत में ट्रांसफर हो गई है। शुक्रवार को बागपत एसओजी टीम खजूरी गांव में पहुंची और जांच करनी शुरू कर दी। 

विज्ञापन


दीपक त्यागी की हत्या के खुलासे पर पीड़ित परिवार ने सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि परीक्षितगढ़ पुलिस ने मुख्य आरोपी को बचाने के लिए इस हत्याकांड का खुलासा गलत किया है। इसको लेकर पीड़ित परिवार में गुस्सा है और कई दिनों से खजूरी गांव में धरना जारी है।

पीड़ित परिवार में सही हत्यारों की गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को मुआवजा और पुलिस पर कार्रवाई के साथ-साथ मुकदमे की जांच एसपी बागपत नीरज जादौन से कराने की मांग की थी। यह सभी मांगें आठ अक्तूबर तक पूरी न होने पर ग्रामीणों ने नौ अक्तूबर को महापंचायत का एलान किया हुआ है। जिसके चलते आईजी मेरठ रेंज प्रवीण कुमार ने मेरठ पुलिस से विवेचना हटाकर एसपी बागपत को सौंप दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: मेरठ के राहुल ने बढ़ाई देश की शान, मॉरीशस में मिला एजुकेशनिस्ट ऑफ द ईयर अवार्ड, जानें उपलब्धि का राज
विज्ञापन


शुक्रवार को बागपत एसओजी प्रभारी तपेश्वर सागर अपनी टीम को लेकर खजूरी गांव में पहुंच गए। पूरी घटना का क्राइमसीन कराया और पीड़ित परिवार से जानकारी ली। पीड़ित परिवार ने जिन-जिन लोगों पर हत्या करने का शक जताया है। उन सभी से दोबारा से बागपत पुलिस पूछताछ करेगी।

यह भी पढ़ें: UP: योगी सरकार के मंत्री ने कहा- 'मैं बनिये की औलाद नहीं हूं' गुस्से में वैश्य समाज, दी ये बड़ी चेतावनी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें