स्कूटी सवार युवकों ने फोन करके अपने साथियों को बुला लिया। कार को इस्लामाबाद के पास रूकवा लिया। उनकी कार पर हमला बोलते हुए मारपीट करनी शुरू कर दी। देखते ही देखते उनकी कार पर पथराव शुरू कर दिया। जिससे उनकी कार का शीशा टूट गया। वह किसी तरह से अपनी जान बचाकर वहां से भाग लिए।
उन्होंने मेरठ महानगर प्रचारक को घटना की जानकारी दी। मेरठ के संघ प्रचारक ने एसएसपी को फोन किया। संघ प्रचारक के साथ मारपीट की सूचना पर लोहिया नगर, नौचंदी व लिसाड़ी गेट पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के बारे में जानकारी हासिल की। सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। जिसमें चार युवक मारपीट व पथराव करते हुए कैद हो गए।
उधर, लिसाड़ी गेट इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह का कहना है कि घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया है। जिसमें चार युवक कैद हो गए है। चारों युवकों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके बाद उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।