कपड़े बिखरे, आग जलने के निशान मिले
पुलिस के मुताबिक, मृतक की उम्र करीब 60 वर्ष है। झाड़ियों में उसके कपड़े बिखरे मिले। आसपास आग जलाने के निशान भी मिले हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक कूड़ा बीनने का काम करता था और जहां जगह मिलती, वहीं सो जाता था। शरीर पर किसी चोट का निशान नहीं मिला। आशंका है कि वह मंगलवार रात झाड़ियों में सोया था और भीषण ठंड की वजह से उसकी मौत हो गई।
स्थानीयों ने हत्या की आशंका जताई
हालांकि कुछ लोगों ने शक जताया कि झाड़ियों की घनत्व, सुनसान रास्ता, जंगली जानवरों और जहरीले जीवों का खतरा होने के कारण यह जगह संदिग्ध है। भीड़ का कहना था कि शव जहां मिला, वह परतापुर बाईपास और कुंडा गांव से काफी दूर है। इसलिए हत्या कर शव यहां फेंके जाने की भी आशंका जताई जा रही है।