फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: गोकुलधाम कॉलोनी में फंदे पर लटका मिला डॉक्टर का शव, मेडिकल कॉलेज से कर रहे थे एमडी की पढ़ाई

Wed, 04 Mar 2026 05:10 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

गढ़ रोड स्थित गोकुलधाम कॉलोनी के डी ब्लॉक में किराए के मकान में रहने वाले डा. गिरी प्रसाद मेरठ मेडिकल कॉलेज से एमडी कर रहे थे। उनके साथ पढ़ने वाली एक छात्रा ने पुलिस को घटना के बारे में सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमडी की पढ़ाई कर रहे युवा डॉक्टर का शव गोकुलधाम कॉलोनी में किराए के मकान में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन

भावनपुर थाना क्षेत्र के गढ़ रोड पर स्थित गोकुलधाम कॉलोनी के डी ब्लॉक में किराए के मकान में रहने वाले गिरी प्रसाद (30) एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद मेडिकल कॉलेज से एमडी की पढ़ाई कर रहे थे। वे मूल रूप से तमिलनाडु के तीरूमुन्ना मलाई के रहने वाले थे। 
 

बुधवार को डॉक्टर गिरी प्रसाद ने अपने किराए के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उनकी सहपाठी छात्रा ने पूर्वाह्न करीब 11 बजे पुलिस को इस घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
 
विज्ञापन

सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन सभी पहलुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस ने डॉक्टर गिरी प्रसाद के परिवार को सूचित कर दिया है। वे लोग मेरठ के लिए रवाना हो गए हैं। 

ये भी देखें...
Meerut: सरधना गंगनहर में मिला युवक और 12 साल की लड़की का शव, ग्रामीणों में दहशत, जांच में ये आया सामने
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें