फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ डीसीए और एचसीए ने जीता मैच

Fri, 09 Sep 2016 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
भामाशाह पार्क में शॉट खेलता यूपीसीए का खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भामाशाह पार्क में खेली जा रहा आठवां आल इंडिया वैभव मेमोरियल अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन मेरठ डीसीए और एचसीए की टीमों ने बाजी मारी। यह जानकारी क्रिकेट कोच संजय रस्तौगी ने दी। उन्होंने बताया कि भामाशाह पार्क ग्राउंड नंबर दो पर मेरठ डीसीए व इंडियन रेलवे के बीच मैच हुआ। इंडियन रेलवे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
विज्ञापन


इंडियन रेलवे ने 40.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 157 रन बनाए। विकास मीना ने 51 और धीरु सिंह ने 34 रन बनाए। सागर शर्मा ने 3, विकास सिंह, यश रतन और आकाश रावत ने 2-2 विकेट हासिल किए। जवाब में खेलने उतरी मेरठ डीसीए ने 27.3 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाकर 6 विकेट से मैच जीत लिया।

इसके अलावा भामाशाह स्टेडियम ए पर यूपीसीए ग्रीन और एचसीए के बीच मैच खेला गया। एचसीए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 45 ओवर में 225 रन बनाए। इसके जवाब में यूपीसीए ग्रीन ने 192 रन बनाए। एचसीए 33 रन से विजयी हुआ। शुक्रवार को यूपीसीए ग्रीन और एमडीसीए के बीच मैच खेला जाएगा। इस मौके पर योगेश कुमार, सुभाष शर्मा, रवींद्र चौहान, राकेश गोयल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें